hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मोदी सरकार में मंत्री नारायण राणे को हाई कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में गिराया जाएगा बंगले का अवैध निर्माण
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मोदी सरकार में मंत्री नारायण राणे को हाई कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में गिराया जाएगा बंगले का अवैध निर्माण
राष्ट्रीयहिन्दी

मोदी सरकार में मंत्री नारायण राणे को हाई कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में गिराया जाएगा बंगले का अवैध निर्माण

Vinayak Barot
Last updated: September 20, 2022 3:55 pm
Vinayak Barot
Published: September 20, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 20 सितम्बर। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बॉम्बे हाई कोर्ट से करारा झटका लगा, जब कोर्ट ने उनके जुहू स्थित बंगले पर बना अवैध निर्माण दो सप्ताह के अंदर गिराने का आदेश जारी कर दिया। अदालत ने बीएमसी को अवैध निर्माण गिराने का आदेश देते हुए यह माना है कि बंगले के कुछ हिस्से के निर्माण में कोस्टल रेग्युलेशन जोन और फ्लोर स्पेस इंडेक्स का उल्लंघन किया गया है।

राणे की कम्पनी ने हाई कोर्ट से अनाधिकृत निर्माण की मंजूरी मांगी थी

जस्टिस आरडी धानुका और कमल खाता की बेंच ने कहा कि बीएमसी राणे परिवार की कम्पनी के आवेदन को स्वीकार नहीं कर सकती, जिसमें यह मांग की गई है कि वह अनाधिकृत निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दे। अदालत ने कहा कि यदि इसे मंजूरी दी जाती है तो फिर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण शुरू हो जाएंगे।

काररवाई के एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट भी सौंपने का बीएमसी को आदेश 

अदालत ने बीएमसी को आदेश दिया है कि वह दो सप्ताह के अंदर अवैध निर्माण को गिरा दे। यही नहीं काररवाई के एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट भी सौंपे। बेंच ने राणे पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है और अगले एक सप्ताह के अंदर इसे जमा कराने का आदेश दिया है।

मामले की सुनवाई के दौरान नारायण राणे के वकील ने अदालत से अपने आदेश पर 6 सप्ताह के लिए रोक की मांग की ताकि सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की जा सके। लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया। दरअसल नारायण राणे की कम्पनी ने अदालत में अर्जी दाखिल कर मांग की थी कि वह आदेश दे कि बीएमसी निर्माण को मंजूरी प्रदान करे।

बीएमसी से भी राणे की 2 अर्जियां खारिज की जा चुकी थीं

नारायण राणे की ओर से अवैध निर्माण को मंजूरी प्रदान करने के लिए बीएमसी के समक्ष इसी साल जून में पहली अर्जी दी गई थी, जिसे उसने खारिज कर दिया था। इसके बाद उनकी कम्पनी ने जुलाई में दूसरा आवेदन दिया था, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया। इस पर नारायण राणे की कम्पनी ने हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन वहां भी उसे झटका ही हाथ लगा।

You Might Also Like

गुजरात के अमरेली में फिर कांपी धरती, एक दिन में तीसरी बार महसूस किए गए भूकंप के झटके
दीपोत्सव में जगमग हुई रामनगरी, 22 लाख 23 हजार दीयों से अयोध्या ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड
यूपी में भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से शाहजहांपुर में ऑटो सवार 12 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम योगी ने जताया गहरा दुख
नूंह हिंसा के बाद दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में भी बढ़ा तनाव, विहिप व बजरंग दल का कई स्थानों पर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ : विष्णुदेव साय 13 दिसम्बर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी व अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
TAGGED:Bombay High courtillegal constructionmodi sarkarnarayan raneUnion Minister Narayan Rane
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

हम सुरक्षा बलों का काफी सम्मान करते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान पर दिग्विजय ने दी सफाई

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 24, 2023
राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी का इस्तीफा किया स्वीकार, नई सरकार के गठन तक पद पर बने रहने को कहा
सराहनीय पहल : अदाणी इंटरनेशनल स्कूल ने खेल प्रतिभा निखारने के लिए ISSO से मिलाया हाथ
फ्रेंच ओपन टेनिस : भांबरी-गैलोवे कठिन जीत से दूसरे दौर में, बोलीपल्ली-बैरिएंटोस की जोड़ी बाहर
‘आप’ सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में किया ‘बुलडोजर आहुति यज्ञ’, तालिबान से की योगी सरकार की तुलना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?