hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शिखर धवन ने पत्नी आइशा मुखर्जी से शादी के 8 सालों बाद लिया तलाक!
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > शिखर धवन ने पत्नी आइशा मुखर्जी से शादी के 8 सालों बाद लिया तलाक!
खेलहिन्दी

शिखर धवन ने पत्नी आइशा मुखर्जी से शादी के 8 सालों बाद लिया तलाक!

Vinayak Barot
Last updated: September 8, 2021 3:52 pm
Vinayak Barot
Published: September 8, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की पत्नी आइशा मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जिससे दोनों के बीच तलाक की खबर है। हालांकि अभी शिखर धवन की तरफ से इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइशा मुखर्जी की यह इंस्टाग्राम पोस्ट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शिखर धवन और आइशा मुखर्जी ने साल 2012 में शादी की थी। आयशा ने अपने पहले पति को तलाक दे दिया था, जिनसे उन्हें 2 बेटियां हैं। बाद में 2014 में शिखर और आयशा को एक बेटा हुआ, जिसका नाम जोरावर है। सूत्रों के हवाले से इस खबर को हालांकि पुष्ट माना जा सकता है।

  • पत्नी आइशा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

धवन की पत्नी आइशा मुखर्जी ने इंस्टा पर लिखा, “मुझे लगता था कि तलाक एक गंदा शब्द है, जबकि मैं 2 बार तलाकशुदा नहीं बन गई। यह काफी हास्यास्पद है कि कैसे शब्दों के इतने शक्तिशाली अर्थ और जुड़ाव हो सकते हैं। पहली बार जब मैं तलाक से गुजरी तो मैं बहुत डरी हुई थी। मुझे लगा जैसे मैं असफल हो गई और मैं उस समय कुछ गलत कर रही थी। मुझे लगा जैसे मैंने सभी को नीचा दिखाया है और स्वार्थी भी महसूस किया। मुझे लगा कि मैं अपने माता-पिता को निराश कर रही हूं। मुझे लगा कि मैं अपने बच्चों को निराश कर रही हूं और यहां तक ​​कि कुछ हद तक मुझे ऐसा लगा जैसे मैं भगवान को निराश कर रही हूं। तलाक इतना गंदा शब्द था।”

उन्होंने आगे लिखा, “तो अब कल्पना कीजिए मुझे इससे दूसरी बार गुजरना होगा। यह डरावना है। एक बार पहले ही तलाकशुदा होने के कारण ऐसा महसूस हुआ कि दूसरी बार के दौर में मेरे पास और अधिक दांव पर था। मेरे पास साबित करने के लिए और भी बहुत कुछ था। इसलिए जब मेरी दूसरी शादी टूट गई तो यह वाकई डरावना था।” भले ही आइशा की यह पोस्ट इस वक्त वायरल हो रही है, लेकिन अभी तक शिखर धवन की तरफ से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शिखर ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में शिखर के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आइशा की यह पोस्ट किस बारे में है।

You Might Also Like

सीएम एकनाथ शिंदे बोले – ‘मराठा समुदाय को आरक्षण मिलने तक चुप नहीं बैठेंगे’
आनंद चंदोला मीडिया खेल महोत्सव : प्रशांत, संदीप व चंदन को दोहरा खिताब
हिमाचल प्रदेश : मां नहीं चाहती थीं राजनीति में जाएं सुखविंदर सिंह सुक्खू, संघर्षों से भरा रहा जीवन
दुबई में रह रहे भारतीय की रातों-रात खुली किस्मत, 8 करोड़ की लगी लॉटरी, 33 वर्षों से खरीद रहे थे टिकट
जल संकट को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी का अनशन जारी, AAP विधायक दिलीप पांडे बोले – ‘केंद्र पत्थर दिल सरकार’
TAGGED:divorceMarriageshikhar dhawanwife Aisha Mukherjee
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावदेश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

शरद पवार बोले – राज्यसभा चुनाव परिणाम से आश्चर्य नहीं, फडणवीस ने निर्दलीयों को मिलाकर फर्क पैदा किया

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 11, 2022
Four Killed in Cyclonic Storm in Gujarat, Over 40,000 Trees Uprooted
रूस-यूक्रेन युद्ध : खारकीव में गोलीबारी के बीच एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
भारत में बनेंगे पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान, 15 हजार करोड़ का प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा
पीएम मोदी के सुरक्षा काफिले में शामिल एसपीजी कमांडो नहर में डूबा, शव की तलाश जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?