1. Home
  2. कारोबार
  3. Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,375 के पार
Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,375 के पार

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,375 के पार

0
Social Share

मुंबई, 3 जुलाई। भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650.22 अंक (0.84%) की बढ़त के साथ 78,152.34 पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 भी 199.95 अंक (0.83%) चढ़कर 24,375.65 के स्तर पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी आईटी सेक्टर में देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। इसके अलावा निफ्टी मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर, कमोडिटीज, रियल्टी, एफएमसीजी, मीडिया, इंडिया डिफेंस, सर्विसेज और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार करते दिखे। हालांकि, निफ्टी पीएसयू बैंक और एनर्जी इंडेक्स में हल्की कमजोरी दर्ज की गई।

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

सेंसेक्स के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, बीईएल, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, इटरनल और बजाज फाइनेंस शामिल रहे। वहीं, इंडिगो, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) और एनटीपीसी के शेयर शुरुआती कारोबार में दबाव में रहे।

एशियाई बाजारों से मिला समर्थन

एशियाई बाजारों में भी शुक्रवार को सकारात्मक रुख देखने को मिला। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि टेक्नोलॉजी आधारित नैस्डैक 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बाजार की तेजी पर क्या बोले एक्सपर्ट?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी, वैश्विक संकेतों में सुधार और आईटी शेयरों में खरीदारी ने भारतीय बाजार को मजबूती दी है। हालांकि, उनका मानना है कि यह तेजी तभी टिकाऊ साबित होगी, जब इसे मजबूत आर्थिक और कॉर्पोरेट बुनियादी कारकों का समर्थन मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों का युद्ध-पूर्व स्तर के करीब आना भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है, क्योंकि इससे महंगाई और आयात लागत पर दबाव कम हो सकता है।

एफआईआई और डीआईआई का रुख

गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 311.82 करोड़ रुपये की इक्विटी की बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,784.40 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदकर बाजार को मजबूत समर्थन दिया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code