1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. शाहरुख-दीपिका की ‘पठान’ फिल्म पर बढ़ी रार, अब भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिया यह बड़ा बयान
शाहरुख-दीपिका की ‘पठान’ फिल्म पर बढ़ी रार, अब भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिया यह बड़ा बयान

शाहरुख-दीपिका की ‘पठान’ फिल्म पर बढ़ी रार, अब भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिया यह बड़ा बयान

0
Social Share

भोपल, 17 दिसंबर। प्रदेश में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। साथ ही इस फिल्म पर सियासत भी तेज हो गई है। इस फिल्म को लेकर एक तरफ जहां हिंदू संगठन सोशल मीडिया पर बॉकॉट की ट्रेंड करा रहे हैं तो वहीं इस पर नेता और मंत्री अपना राय दे रहें हैं। इसी कड़ी में अब सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की एंट्री हो गई है।

फिल्म में भगवा को लेकर हुए विवाद में भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी बयान दिया। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि, हमारे देश में लोकतंत्र है। जब भारत स्वतंत्र हुआ तो जिनकी भी सता रही उन्होंने सब को बोलने की स्वतंत्रता तो दी, लेकिन हिंदुओं को कभी बोलने नहीं दिया। यह हमारे देश की विडंबना है।

  • साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा-

वहीं साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, कभी कांग्रेस ने भगवा को आतंकवादी कहा, कभी चोर उचक्का कहा लेकिन, जनता ने भगवा का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।सांसद ने भगवा को देश की शान बताते हुए कहा कि भगवा हमारे देश की आन-बान और शान है। यह राष्ट्रीय ध्वज में भी मौजूद है।

इससे पहले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कहा था कि अभिनेत्री की वेशभूषा और दृश्यों को ठीक करें, नहीं तो फिल्म को प्रदेश में रिलीज होने की अनुमति दी जाए अथवा नहीं, इस पर फैसला किया जाएगा। बता दें, इस फिल्म के गाने बेशरम रंग के वेशवूषा और उसके रंग पर लोंगों ने विरोध प्रदर्शन किया हैं। दरअसल, पठान फिल्म में एक गाने से जुड़े सीन और कॉस्ट्यूम को लेकर विवाद इतना गर्मा गया कि मध्य प्रदेश में इसके बैन होने तक के कयास लग रहे हैं, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code