1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप : डॉक्टर की सलाह- टोपी और चश्मा लगाकर घर से निकलें बाहर
यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप : डॉक्टर की सलाह- टोपी और चश्मा लगाकर घर से निकलें बाहर

यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप : डॉक्टर की सलाह- टोपी और चश्मा लगाकर घर से निकलें बाहर

0
Social Share

लखनऊ, 25 मई। उत्तर प्रदेश में भीषण लू और गर्मी की स्थिति को लेकर सरकार ने तमाम तैयारियां और जनता की सुरक्षा से जुड़े इंतजाम किए हैं। इसी बीच, भीषण गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एटा जिला अस्पताल के डॉक्टर अमरदीप ने कहा कि मौजूदा गर्मी की लहर के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना ज़रूरत घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो सिर पर पतला कपड़ा, टोपी या चश्मे का इस्तेमाल करें। साथ ही, शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए जूस, नींबू पानी, सादा पानी और गन्ने के रस जैसे तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होने से रक्त संचार प्रभावित हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। डॉक्टर ने खास तौर पर बाहर खुले में रखे खाने को लेकर भी सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह फ्रिज के बाहर रखते ही खाना खराब हो जाता है, उसी तरह शादी-विवाह, भंडारे या अन्य कार्यक्रमों में बाहर रखा खाना जल्दी खराब होने की संभावना रहती है। ऐसा खाना खाने से उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बता दें कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए योगी सरकार अलर्ट पर है। सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। हर अस्पताल में बेड आरक्षित किए गए हैं ताकि अगर हीटवेव या लू से ग्रसित कोई मरीज आता है तो उसे तुरंत इलाज मिल सके। साथ ही, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा, सभी अस्पतालों में ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है और मरीजों को तुरंत जरूरी चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।प्रदेश सरकार ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे बहुत जरूरी काम होने पर ही धूप में निकलें, वरना घर के अंदर ही रहें और खुद को सुरक्षित रखें।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code