hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पहलगाम आतंकी हमला : सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकियों के स्केच जारी किए, जनता से सुराग देने की अपील
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पहलगाम आतंकी हमला : सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकियों के स्केच जारी किए, जनता से सुराग देने की अपील
राष्ट्रीयहिन्दी

पहलगाम आतंकी हमला : सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकियों के स्केच जारी किए, जनता से सुराग देने की अपील

Revoi Editor
Last updated: April 23, 2025 4:16 pm
Revoi Editor
Published: April 23, 2025
Share
SHARE

श्रीनगर, 23 अप्रैल। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। बैसरन के घसियाले मैदान में पर्यटकों पर हुए घातक हमले में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। आतंकी हमले में शामिल संदिग्धों की पहचान आसिफ फूजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के रूप में हुई है।

शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने AK-47 राइफलों से लैस होकर करीब 20 मिनट तक गोलियां चलाईं, जिससे शांत पहाड़ी इलाका खौफनाक मंजर में बदल गया। प्रारंभिक जांच से परिचित एक अधिकारी ने कहा, ‘वहां अफरा-तफरी मची हुई थी। गोलीबारी बंद नहीं हुई। लोग चीख रहे थे, छिपने के लिए भाग रहे थे – चारों तरफ खून-खराबा, दहशत, सब कुछ था।’

हमलावरों में दो की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई

अधिकारियों का मानना ​​है कि हमले में तीन से चार आतंकवादी शामिल थे। इनमें से दो की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है और बाकी स्थानीय आतंकी हैं। सभी के बारे में कहा जाता है कि वे लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े हैं।

जीवित बचे लोगों की मदद से तैयार किए गए हैं स्केच

सुरक्षा बलों के अनुसार जिन तीन आतंकियों – आसिफ फूजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के के स्केच जारी किए गए हैं, उनके कोड नाम भी थे – मूसा, यूनुस और आसिफ और ये पुंछ में हुई आतंकी घटनाओं में भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि स्केच जीवित बचे लोगों की मदद से तैयार किए गए हैं।

सेना जैसे कपड़े और कुर्ता-पायजामा पहनकर घने जंगल से आए थे आतंकी

सुरक्षा बलों ने बताया कि पांच से छह आतंकी सेना जैसे कपड़े और कुर्ता-पायजामा पहनकर आस-पास के घने जंगल से आए थे और उनके पास एके-47 जैसे खतरनाक हथियार थे। खुफिया जानकारी के मुताबिक, इस हमले में पाकिस्तान से आए आतंकवादी भी शामिल थे, जो कुछ ही दिन पहले घाटी में घुसे थे।

लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा आतंकी सैफुल्लाह कसूरी मुख्य साजिशकर्ता

सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के बड़े आतंकी सैफुल्लाह कसूरी उर्फ़ खालिद को इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग तथा आसपास के जिलों में बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और जंगलों में छिपे आतंकियों को ढूंढने के लिए ड्रोन, हेलीकॉप्टर, खोजी कुत्ते और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

आतंकियों ने हेलमेट पर लगे कैमरे व बॉडी कैमरों से हमले की रिकॉर्डिंग की

जांच में यह भी पता चला है कि आतंकियों ने बहुत उन्नत हथियार और संचार उपकरण इस्तेमाल किए, जिससे साफ है कि उन्हें बाहर से मदद मिल रही थी। कुछ आतंकियों ने हेलमेट पर लगे कैमरे और बॉडी कैमरों से पूरे हमले की रिकॉर्डिंग भी की। उनके पास सूखे मेवे और दवाइयां भी थीं, जिससे साफ है कि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे।

दो आतंकी पश्तो भाषा बोल रहे थे

चश्मदीदों का कहना है कि दो आतंकी पश्तो भाषा बोल रहे थे, जो दर्शाता है कि वे पाकिस्तानी थे। वहीं, दो स्थानीय आतंकी आदिल और आसिफ बताए जा रहे हैं, जो बिजबेहरा और त्राल के रहने वाले हैं। हमले की एकदम सही तैयारी और सटीक योजना से यह लगता है कि इसे ऐसे व्यक्तियों ने अंजाम दिया है, जिन्हें इसकी अच्छी ट्रेनिंग मिली हुई है, न कि कोई सामान्य स्थानीय व्यक्ति।

जांच एजेंसियों ने यह भी पाया है कि इन आतंकियों के डिजिटल फुटप्रिंट पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद और कराची के सुरक्षित ठिकानों से जुड़े हुए हैं, जिससे सीमा पार आतंकी साजिश की पुष्टि होती है।

मनोरम दृश्यों के लिए बैसरन को ‘मिनी-स्विट्जरलैंड‘ भी कहा जाता है

गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर बैसरन में हमला हुआ, जो पर्यटक शहर पहलगाम का एक हरा-भरा घास का मैदान है, जिसे अक्सर देवदार के पेड़ों से लदे ढलानों और मनोरम दृश्यों के लिए ‘मिनी-स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। वसंत ऋतु के कारण घाटी में नई जान आने के कारण पर्यटक बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में आए थे। लेकिन हमलावरों ने ‘मिनी-स्विट्जरलैंड’ को कब्रगाह में बदल दिया।

आतंकियों का स्केच जारी करने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने जनता से भी किसी भी सुराग के लिए सहयोग की अपील की है. इस डरावनी घटना को घाटी के हाल के इतिहास में सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक बताया जा रहा है।

यह कश्मीर में शांति की वापसी के प्रयास पर भी हमला

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘यह न केवल निर्दोष लोगों के जीवन पर हमला था, बल्कि कश्मीर में शांति की वापसी के प्रयास पर भी हमला था। यह कश्मीर के इतिहास में सबसे घातक आतंकवादी हमलों में से एक है। हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे किसी भी सुराग को साझा करें और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें।’

You Might Also Like

यूपी : प्रधानमंत्री मोदी ने सिद्धार्थनगर समेत नौ मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, CCU में चल रहा इलाज
ब्रिटेन कर सकता है शीतकालीन बीजिंग ओलंपिक 2022 का राजनयिक बहिष्कार
महाकुंभ 2025: अफवाह फैलाने वाले 137 सोशल मीडिया अकाउंट पर यूपी पुलिस की कार्रवाई
बांग्लादेश चुनाव : विपक्षी दल BNP के बहिष्कार के बीच लगभग 40 फीसदी मतदान
TAGGED:appeal to public for cluesPahalgam terror attacksecurity agenciesSketches of three terrorists released
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?