hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सर्वोच्च न्यायालय ने जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर रिपोर्ट सार्वजनिक की, वीडियो में दिख रहीं जले नोटों की गड्डियां
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सर्वोच्च न्यायालय ने जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर रिपोर्ट सार्वजनिक की, वीडियो में दिख रहीं जले नोटों की गड्डियां
राष्ट्रीयहिन्दी

सर्वोच्च न्यायालय ने जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर रिपोर्ट सार्वजनिक की, वीडियो में दिख रहीं जले नोटों की गड्डियां

Revoi Editor
Last updated: March 23, 2025 1:43 am
Revoi Editor
Published: March 23, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 मार्च। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से नकद बरामदगी मामले में रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) जस्टिस संजीव खन्ना के आदेश पर जस्टिस वर्मा के घर के अंदर का एक वीडियो भी जारी किया गया है। एक मिनट सात सेकेंड के वीडियो में घर के अंदर जले हुए नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने शूट किया था।

दिल्ली पुलिस द्वारा घर के अंदर शूट किया गया वीडियो

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की ओर से सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई जस्टिस वर्मा से संबंधित रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट और अन्य सभी दस्तावेज़ 25 पृष्ठों में हैं। मामले से जुड़े दस्तावेज भी वेबसाइट पर डाले गए हैं। साथ ही ⁠जस्टिस वर्मा का जवाब भी सार्वजनिक किया गया।

जस्टिस यशवंत वर्मा का नोटों की जानकारी से इनकार

हालांकि जस्टिस यशवंत वर्मा ने नोटों की जानकारी से इनकार किया है। न्यायाधीश वर्मा ने कहा, ‘मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि मेरे या मेरे परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा उस स्टोररूम में कभी भी कोई नकदी नहीं रखी गई थी और इस बात की कड़ी निंदा करता हूं कि कथित नकदी हमारी थी। यह विचार या सुझाव कि यह नकदी हमारे द्वारा रखी या संग्रहित की गई थी, पूरी तरह से बेतुका है। यह सुझाव कि कोई व्यक्ति स्टाफ क्वार्टर के पास एक खुले, आसानी से सुलभ और आम तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले स्टोररूम में या एक आउटहाउस में नकदी संग्रहित कर सकता है, अविश्वसनीय है। यह एक ऐसा कमरा है, जो मेरे रहने के क्षेत्र से पूरी तरह से अलग है और एक चारदीवारी मेरे रहने के क्षेत्र को उस आउटहाउस से अलग करती है। मैं केवल यही चाहता हूं कि मीडिया ने मुझ पर अभियोग लगाने और प्रेस में बदनाम होने से पहले कुछ जांच की होती।’

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार सब रिकॉर्ड सार्वजनिक

फिलहाल जांच पूरी होने तक जस्टिस वर्मा कोई न्यायिक कामकाज नहीं कर पाएंगे। न्यायपालिका का पक्ष सबके सामने रखने के लिए CJI संजीव खन्ना ने सारा रिकॉर्ड सार्वजनिक करने का फैसला किया था। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार सब रिकॉर्ड सार्वजनिक हुआ है।

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की होगी जांच, CJI ने गठित की तीन न्यायाधीशों की समिति

सीजेआई संजीव खन्ना ने आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति भी गठित की है। इसमें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया और कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अनु शिवरामन शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया,  ‘भारत के मुख्य न्यायाधीश ने दिल्ली उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसमें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधवालिया और कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अनु शिवरामन शामिल हैं।’

जांच पूरी होने तक जस्टिस वर्मा कोई न्यायिक कार्य नहीं करेंगे

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को फिलहाल न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को कोई न्यायिक कार्य नहीं सौंपने के लिए कहा गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का जवाब और अन्य दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।’

उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाई कोर्ट के जज न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवासीय बंगले में आग लगने से एक बड़ा खुलासा हुआ था। कथित तौर पर उनके घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इस घटना ने न्यायिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया था। इसने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम को भी तत्काल कदम उठाने के लिए बाध्य कर दिया।

You Might Also Like

बीसीसीआई ने कहा – कोहली से अवकाश के लिए कोई औपचारिक आग्रह नहीं मिला
Haryana Election Results: भूपेंद्र हुड्डा का दावा- हरियाणा में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी
अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तीखा हमला, कहा- पारिवारिक दलों का गठबंधन है सपा का पीडीए
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का खाता खुला, भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर ने जीता रजत पदक  
देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले – ‘जिन्हें महाराष्ट्र की जनता ने नकारा..वो जनादेश को नकार रहे’
TAGGED:bundles of burnt notesburnt notes are seen in the videoJustice Yashwant Vermareport on Justice VermaSC made public the report
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?