hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लखनऊ : वहशी बेटे ने की पिता की हत्या, बहन को 4 दिनों कमरे में कैद रखा, पिता का शव टुकड़ों में फेंकता रहा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ : वहशी बेटे ने की पिता की हत्या, बहन को 4 दिनों कमरे में कैद रखा, पिता का शव टुकड़ों में फेंकता रहा
अपराधउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

लखनऊ : वहशी बेटे ने की पिता की हत्या, बहन को 4 दिनों कमरे में कैद रखा, पिता का शव टुकड़ों में फेंकता रहा

Revoi Editor
Last updated: February 24, 2026 5:33 pm
Revoi Editor
Published: February 24, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 24 फरवरी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां आशियाना इलाके में पिता मानवेंद्र सिंह की हत्‍यारा बेटा 21 वर्षीय अक्षत प्रताप सिंह पुलिस के शिकंजे में है। पैथालॉजी सेंटर चलाने वाले मानवेंद्र सिंह की इच्‍छा थी कि बेटा डॉक्‍टर बने, लेकिन अक्षत बिजनेस करने पर अड़ा हुआ था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और अक्षत ने रायफल से गोली मार कर पिता की जान ले ली।

पुलिस जांच में पता चला कि अक्षत ने चार दिनों तक अपनी छोटी बहन कृति को कमरे में बंद रखा था। इस बीच वहशी अक्षत शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाता रहा। अक्षत ने कृति को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसको भी जान से मार देगा। दहशत के मारे कृति कमरे में चार दिनों तक बंद रही। दरवाजा खुलने पर वह रिश्‍तेदारों के गले लगकर जोर से रो पड़ी।

यह घटना गत 20 फरवरी को तड़के करीब 4.30 बजे हुई, जब अक्षत और उसके पिता मानवेंद्र सिंह के बीच राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी को लेकर कहासुनी हुई। अक्षत ने पुलिस को बताया कि इस दौरान पिता ने उस पर लाइसेंसी राइफल तान दी थी। राइफल छीनने की कोशिश के दौरान गोली चल गई, जिससे मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

‘पिता मेरे ऊपर NEET की तैयारी का दबाव बना रहे थे’

आरोपित अक्षत ने पुलिस को बताया, ‘पिता मेरे ऊपर NEET की तैयारी का दबाव बना रहे थे। जब मैंने तैयारी करने से इनकार कर दिया तो पिता भड़क गए और मेरे ऊपर लाइसेंसी राइफल तान दी। राइफल छीनने की कोशिश में गोली पिता को लग गई।

पिता का शव देखकर चीख पड़ी कृति

गोली चलने की आवाज सुनकर अक्षत की छोटी बहन कृति अपने कमरे से बाहर आई। उसने फर्श पर पिता का शव देखा और चीख पड़ी। अक्षत ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और चार दिनों तक घर में बंद रखा। इस दौरान अक्षत पिता के शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाता रहा।

वर्ष 2017 में हो चुका है मां का देहांत

मानवेंद्र सिंह सालेह नगर और बुद्धेश्वर में वर्धमान नाम से पैथालॉजी भी चलाते थे। उनकी पत्नी का वर्ष 2017 में देहांत हो गया था। मानवेंद्र के पिता सुरेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त दरोगा हैं और जालौन में रहते हैं। घटना की सूचना पर वह आशियाना पहुंच गए हैं।

पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी

पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए अक्षत ने कहा कि उसके पिता 19 फरवरी को काम से दिल्ली गए थे और फिर नहीं लौटे। उसने 20 फरवरी को थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी ताकि उस पर शक न हो। जब पड़ोसियों ने पूछा तो उसने कहा कि पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पड़ोसियों ने घरों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। 19 फरवरी की रात करीब 12 बजे मानवेंद्र अपनी कार से घर के भीतर जाते नजर आए, जिसके बाद वह बाहर नहीं निकले। फुटेज में अक्षत कार लेकर सदरौना की ओर जाते दिखा।

सचिवालय सुरक्षा में तैनात हैं चाचा अरविंद कुमार

पुलिस ने 21 फरवरी को आशियाना थाने में मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की। सचिवालय सुरक्षा में तैनात मानवेंद्र के भाई अरविंद कुमार से भी जानकारी ली गई।

शव गोमती में फेंकने की थी योजना

हत्या के बाद अक्षत शव को घसीटकर भूतल पर लाया और एक खाली कमरे में रख दिया। उसने शव को गोमती नदी में फेंकने की योजना बनाई, लेकिन शव का वजन ज्यादा होने के कारण वह अकेले ऐसा नहीं कर सका। इसके बाद अक्षत आरी खरीदकर लाया और पिता के शव के टुकड़े कर दिए। धड़ को ठिकाने लगाने के लिए उसने एक नीला ड्रम खरीदा और उसमें डाल दिया। इससे पहले कि वह धड़ को ठिकाने लगा पाता, उसकी करतूत उजागर हो गई।

अक्षत बीकॉम तो कृति 11वीं की छात्रा

अक्षत टीएस मिश्रा कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। छोटी बहन कृति एलपीएस में 11वीं की छात्रा है। मोहल्‍ले वालों का यह भी कहना है कि अक्षत अक्‍सर अपने घर पर एक युवती को लाता था, जिसका पिता ने विरोध किया था। पुलिस की एक थ्‍योरी यह भी मान रही है कि अक्षत पिता के पूरे बिजनेस पर अपना वर्चस्‍व चाहता था।

You Might Also Like

बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसा: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, रामनवमी पर 36 लोगों की हुई थी मौत
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा – ‘कांग्रेस लिखकर दे तो असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं’ 
पीएम मोदी ने हांगझू एशियाई खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की उम्र में निधन, दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान
TAGGED:lucknowsavage son murdered his fathersister imprisoned in room
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

बॉलीवुड: मीना कुमारी की बायोपिक में अहम किरदार निभाएंगी कृति सेनन, जल्द होगा फिल्म का एलान!

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 26, 2022
एसआईआर : MP, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में चुनावआयोग आज जारी करेगे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
बॉलीवुड : अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर अभिनेत्री तब्बू ने कही ये बड़ी बात
पीएम मोदी का लक्षद्वीप दौरा : समुद्र में लगाई डुबकी, स्नॉर्कलिंग का लुत्फ उठाया, शेयर किए यादगार लम्हे
पाकिस्तान : अल कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को 14 और पत्नी बुशरा बीबी को 7 वर्षों की सजा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?