1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ बिल पर बोले संजय राउत – लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल
‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ बिल पर बोले संजय राउत – लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल

‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ बिल पर बोले संजय राउत – लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल

0
Social Share

मुंबई, 13 दिसम्बर। शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल है और पार्टी अपने स्वार्थी उद्देश्य के लिए इस विधेयक पर जोर दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए संविधान संशोधन विधेयक को गुरुवार को मंजूरी दे दी।

संजय राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा अपने स्वार्थी उद्देश्य के लिए ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करने की चाल है।

उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्र से संबंधित मुद्दे अलग-अलग होते हैं और लोगों को उसी के अनुसार मतदान करना होता है। राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “आपने अभी तक बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के चुनाव नहीं कराए हैं। हार के डर से आपने नगर निकाय चुनाव नहीं कराए।”

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code