राज्यपाल कोश्यारी पर हमलावर हुए संजय राउत, कहा – महाराष्ट्र में खत्म हो गई राज्यपाल पद की गरिमा

मुंबई, 22 नवम्बर। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर शिवसेना सांसद संजय राउत मंगलवार को निशाना साधते हुए नजर आए। राउत ने कहा, “हम उन्हें राज्यपाल मानने को तैयार नहीं हैं। वह एक विनम्र भाजपा कार्यकर्ता हैं। सरकार तटस्थ है और अपने शब्दों और आचरण में गरिमा दिखाती है। लेकिन हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले या सावित्रीबाई फुले पर बोलती है, क्या उन्होंने महाराष्ट्र का मजाक बनाया है?”

संजय राउत ने राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर कहा, “किसी भी राज्य में किसी भी राज्यपाल के खिलाफ इतना गुस्सा कभी नहीं हुआ। लोग हंगामा कर रहे हैं। महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है क्योंकि बीजेपी ने राजभवन को अपना पार्टी मुख्यालय बना लिया है।” उल्लेखनीय है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र में एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एक बयान दिया था, जिसको लेकर वो चर्चा का विषय बने हुए हैं।

उन्होंने कहा था कि मुझे ऐसा लगता है कि अगर कोई आपसे पूछे कि आपका पसंदीदा हीरो कौन है? आपका पसंदीदा आइकॉन कौन है? तो बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपको यहीं महाराष्ट्र में ही मिल जाएंगे। शिवाजी पुराने युग के हैं, मैं नए युग की बात कर रहा हूं। यहीं मिल जाएंगे, डॉ आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक आपो यहीं मिल जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular