hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ईरान में हिजाब प्रदर्शन पर सद्गुरु जग्गी बोले- धार्मिक लोग तय न करें कि स्त्रियां क्या पहनें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ईरान में हिजाब प्रदर्शन पर सद्गुरु जग्गी बोले- धार्मिक लोग तय न करें कि स्त्रियां क्या पहनें
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

ईरान में हिजाब प्रदर्शन पर सद्गुरु जग्गी बोले- धार्मिक लोग तय न करें कि स्त्रियां क्या पहनें

Vinayak Barot
Last updated: September 24, 2022 1:00 pm
Vinayak Barot
Published: September 24, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 24 सितंबर। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने अपने वाराणसी प्रवास के दौरान कहा कि, काशी का अर्थ है प्रकाश स्तंभ। दुनिया के तमाम पर्यटक स्टील से बने एफिल टावर देखने जाते हैं। लोग माउंट एवरेस्ट भी नहीं जाते, जबकि उन्हें ज्ञान के प्रकाश के इस स्तंभ तक पहुंचना चाहिए। पर्यटकों के इस अनुपात से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुनिया किस मनोदशा में जी रही है। सद्गुरु ने शहर में नदेसर स्थित एक होटल में अनुयायियों के साथ ऐसे ही कई अन्य विचार व्यक्त किए।

सद्गुरु ने कहा कि, इस दौर में समूचे विश्व में स्त्री गुणों का विनाश और पुरुषवाद बढ़ता जा रहा है। यह स्थिति इतनी बलवती हो चुकी है कि पुरुष की तरह ही महिलाएं बनना या दिखना चाहती हैं। यह एक विचित्र स्थिति है और ऐसे में वे सिर्फ दुख ही पाएंगी। उन्होंने कहा कि स्त्री और पुरुष सृष्टि रूपी पृथ्वी के दो ध्रुव हैं। जिस तरह उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पर पृथ्वी टिकी है और सृष्टि चल रही है। अगर, उत्तरी ध्रुव दक्षिणी ध्रुव पर चला जाए तो क्या होगा, पृथ्वी नष्ट हो जाएगी। उत्तरी ध्रुव पिघल भी रहा है, वह भूमध्य रेखा तक आएगा और फिर अंतत: दक्षिणी ध्रुव चला जाएगा। यही स्थिति स्त्री-पुरुष मनोदशा की है।

सद्गुरु ने कहा कि, आज ईरान में हिजाब को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। धार्मिक लोग यह न तय करें कि स्त्रियां क्या पहनें, कैसी दिखें। दरअसल, यहां भी पुरुषवादी सोच प्रभावी है। एक वर्ग यह चाहता है कि स्त्रियों का इंच-इंच शरीर ढका रहे, दूसरा वर्ग चाहता है कि उनके कपड़े इंच-इंच छोटे होते जाएं. स्त्रियां दोनों मनोदशाओं के लोगों के बीच फंसी हुई हैं। स्त्री को खुद यह तय करना होगा कि वह क्या पहने और कैसी दिखें। उन्होंने कहा कि मैं बस! ध्रुवों के बीच संतुलन की कोशिश में लगा हूं। दुनिया व मनुष्य का जीवन तभी संतुलित रहेगा, जब सभी ध्रुव अपने-अपने स्थान पर स्थिर हों।

इससे पहले सद्गुरु ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया. पवित्र महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर शिष्यों को जीवन की निस्सारता का बोध कराया। कहा, जीवन में तमाम परिस्थतियां आती हैं, आप स्वयं में उन परिस्थितियों को औरों से पहले देख लेने की दृष्टि विकसित करें। तभी जीवन में बेहतर यात्री बन सकते हैं।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : पीएम मोदी के करीबी अरविंद शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी, राज्य भाजपा के उपाध्‍यक्ष नियुक्त
महंगाई से राहत देने की केंद्र की तैयारी : 10 फीसदी तक घट जाएंगे CNG-PNG के दाम
महाराष्ट्र : केंद्रीय मंत्री राणे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट,  सीएम उद्धव के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी
ऑनलाइन गेम‍िंग पर घ‍िरे सच‍िन तेंदुलकर, विधायक बच्चू कडू ने समर्थकों संग घेरा आवास
रूसी राष्ट्रपति जल्द भारत आएंगे,  ट्रंप के टैरिफ अटैक के बीच मोदी-पुतिन बनाएंगे रणनीति!
TAGGED:hijab performanceiranreligious peoplesadguru jaggiwomen
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?