1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. रूस का अमेरिका को जवाब – राष्ट्रपति जो बाइडेन, उनकी पत्नी और बेटी समेत 25 अमेरिकियों पर लगाया प्रतिबंध
रूस का अमेरिका को जवाब – राष्ट्रपति जो बाइडेन, उनकी पत्नी और बेटी समेत 25 अमेरिकियों पर लगाया प्रतिबंध

रूस का अमेरिका को जवाब – राष्ट्रपति जो बाइडेन, उनकी पत्नी और बेटी समेत 25 अमेरिकियों पर लगाया प्रतिबंध

0
Social Share

मास्को, 28 जून। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों से लगातार प्रतिबंधों को सामना कर रहे रूस ने कड़ा जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार समेत 25 अमेरिकियों को अपने यहां प्रतिबंधित कर दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।

रूस का यह कदम अमेरिका द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंधों का जवाब माना जा रहा है। प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ उनकी बेटी एश्ली बाइडेन और पत्नी जिल बाइडेन भी शामिल हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय ने सूची के साथ एक नोट में कहा कि रूसी राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अमेरिकी प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया के रूप में, 25 अमेरिकी नागरिकों को ‘स्टॉप लिस्ट’ में जोड़ा गया है।

प्रतिबंधित सूची में कई अमेरिकी सीनेटर भी शामिल

मास्को द्वारा प्रतिबंधित सूची में कई अमेरिकी सीनेटर शामिल हैं, इनमें मेन के सुसान कॉलिन्स, केंटकी के मिच मैककोनेल, आयोवा के चार्ल्स ग्रासली, न्यूयॉर्क के कर्स्टन गिलिब्रैंड भी शामिल हैं। इसके अलावा लिस्ट में कई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और शोधकर्ता और अमेरिकी सरकार के पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code