hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो से दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी कम्पनी के चेयरमैन नियुक्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो से दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी कम्पनी के चेयरमैन नियुक्त
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो से दिया इस्तीफा, आकाश अंबानी कम्पनी के चेयरमैन नियुक्त

Vinayak Barot
Last updated: June 28, 2022 6:48 pm
Vinayak Barot
Published: June 28, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 जून। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कम्पनी रिलायंस जियो के प्रबंधन में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक एवं एशिया और भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी ने कम्पनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है जबकि उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी को कम्पनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक  (एजीएम) से पहले मंगलवार को यह घोषणा की गई।

रिलायंस जियो के बोर्ड ने आकाश की नियुक्ति को मंजूरी दी

कम्पनी ने मार्केट रेगुलेटरी सेबी (सेबी) को दी गई जानकारी में बताया कि 27 जून, 2022 को बोर्ड की मीटिंग रखी गई थी। इसमें रिलायंस जियो के बोर्ड ने आकाश अंबानी को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी। इसी क्रम में पंकज मोहन पवार को अगले पांच वर्षों के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है जबकि रामिंदर सिंह गुजराल और के.वी. चौधरी को पांच वर्षों के लिए डायरेक्टर बनाया गया है। उनकी नियुक्ति 27 जून, 2022 से प्रभावी मानी जाएगी।

पूर्व में कम्पनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके हैं आकाश

सेबी को दी गई जानकारी में कम्पनी ने यह भी बताया कि मुकेश अंबानी 27 जून, 2022 को ही रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। रिलायंस जियो के नए चेयरमैन आकाश अंबानी पूर्व में कम्पनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके हैं।

देखा जाए तो जियो ने हाल के वर्षों में डिजिटल सेक्टर में कई कम्पनियों का अधिग्रहण किया है। इनमें आकाश अंबानी ने अहम भूमिका निभाई है। साथ ही वह नई टेक्नोलॉजीज के विकास में भी करीब से जुड़े रहे। इनमें एआई-एमएल और ब्लॉकचेन शामिल है। जियो की 4जी टेक्नोलॉजी से जुडे डिजिटल इकोसिस्टम को तैयार करने में भी उनकी अहम भूमिका रही।

मुकेश अंबानी फ्लैगशिप कम्पनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के चेयरमैन बने रहेंगे

मुकेश अंबानी हालांकि फ्लैगशिप कम्पनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के चेयरमैन बने रहेंगे। रिलायंस जियो इन्फोकॉम  समेत जियो के डिजिटल सर्विसेज ब्रैंड्स का मालिकाना हक जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के पास ही है। मुकेश अंबानी के इस्तीफे और आकाश अंबानी की नियुक्ति को नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने के तौर पर देखा जा रहा है।

वर्ष 2019 में श्लोका मेहता से शादी रचाने वाले आकाश ने वर्ष 2014 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की डिग्री ली। इसके बाद वह अपने पारिवारिक कारोबार से जुड़ गए थे। वह जियो प्लेटफॉर्म्स, जियो लिमिटेड, सावन मीडिया, जियो इन्फोकॉम, रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में शामिल हैं।

फिलहाल आकाश अंबानी को ऐसे समय रिलायंस जियो का चेयरमैन बनाया गया है, जब देश में अगले कुछ महीनों में 5जी नेटवर्क शुरू करने की तैयारी हो रही है। देश की टेलीकॉम कम्पनियों को एवरेज रेवेन्यू पर यूजर में बढ़ोतरी की उम्मीद है जो कि इस इंडस्ट्री में प्रॉफिट के लिए बेहद जरूरी है। कम्पनी की इन घोषणाओं के बीच मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 2,529 रुपये पर बंद हुआ।

You Might Also Like

जयशंकर ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को दी चेतावनी – ‘भारत को बुरे पड़ोसियों से अपना बचाव करने का अधिकार’
यूपी : हिंदी दिवस पर योगी का आह्वान, हिंदी को विश्व ग्राम की भाषा बनाने का प्रण लें
संजय राउत ने बोला हमला, कहा- प्रधानमंत्री मोदी की ‘संपत्ति बांटने’ वाली टिप्पणियां ‘निराशाजनक’
अमरनाथ यात्रा : जम्मू में रजिस्ट्रेशन और आरएफआईडी प्रक्रिया शुरू, श्रीनगर के ट्रांजिट शिविरों में जुटे श्रद्धालु
रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा – मुंबई में 11 जगह रखे हैं बम
TAGGED:MUKESH AMBANIReliance industriesReliance Jio Akash Ambani
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?