hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रूस ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 500 लोगों पर लगाया प्रतिबंध, नहीं ले पाएंगे मॉस्को में प्रवेश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > रूस ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 500 लोगों पर लगाया प्रतिबंध, नहीं ले पाएंगे मॉस्को में प्रवेश
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

रूस ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 500 लोगों पर लगाया प्रतिबंध, नहीं ले पाएंगे मॉस्को में प्रवेश

Vinayak Barot
Last updated: May 20, 2023 6:57 pm
Vinayak Barot
Published: May 20, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 मई। यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस अपने ऊपर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का जवाब अमेरिका को अपने तरीके से दे रहा है। इस क्रम में क्रेमलिन ने हाल ही में लिए गए एक फैसले के तहत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 500 लोगों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा उन 500 अमेरिकी नागरिकों में शामिल हैं, जिन्हें वॉशिंगटन द्वारा घोषित प्रतिबंधों के नवीनतम दौर के जवाब में प्रतिबंधित किया जाएगा।

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह कदम विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ संयुक्त राष्ट्र में यात्रा करने वाले मीडिया को वीजा देने के लिए पिछले महीने अमेरिका के इनकार के बाद आया है। बयान में कहा गया है, ‘वॉशिंगटन को बहुत पहले ही यह सीख लेना चाहिए था कि रूस पर एक भी शत्रुतापूर्ण हमला बिना सजा के नहीं होगा।’

मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूस ने हिरासत में लिए गए वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच के लिए काउंसलर एक्सेस के अमेरिकी अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।  इवान गेर्शकोविच को इस साल मार्च में जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

24 घंटे पूर्व ही अमेरिका ने 300 से ज्यादा रूसी लोगों को प्रतिबंधित किया था

इससे पहले शुक्रवार, 19 मई को संयुक्त राज्य अमेरिका ने 300 से अधिक लोगों और संस्थाओं के खिलाफ अनुशासनात्मक उपायों की घोषणा की। अमेरिकी काररवाई का उद्देश्य यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को दंडित करना और अब तक लागू किए गए सबसे कठोर प्रतिबंधों में से एक को और प्रभावी बनाना है।

यूक्रेन पर हमलों के बाद से ही जवाबी प्रतिबंधों का दौर जारी

गौरतलब है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद से ही अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरफ से रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। इनमें रूस के तेल, गैस को न खरीदना और रूस के प्रभावशाली लोगों को अपने देश में प्रवेश न देना भी शामिल है। रूस भी जवाब में कई तरह के कदम उठाता रहता है।

You Might Also Like

जयराम रमेश बोले – ‘हम पहले दिन सर्वसम्मति का माहौल चाहते थे, इसलिए नहीं मांगा मत विभाजन’
दिल्ली चुनाव के बीच AAP को बड़ा झटका : भष्ट्राचार का आरोप लगाने के साथ 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा
ऋषि कपूर की तीसरी पुण्यतिथि आज : परिवार के सदस्यों समेत सिने जगत के कई दिग्गजों ने किया याद
संसद हमले की 23वीं बरसी पर प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
टी20 विश्व कप क्रिकेट : इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पूर्व भारतीय खेमा चिंतित, कप्तान रोहित शर्मा चोटिल
TAGGED:Barack ObamaBarack Obama banned in RussiaFormer US PresidentRussia bans 500 people
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?