hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स ने भी पक्का किया प्लेऑफ का टिकट, दिल्ली कैपिटल्स 77 रनों से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स ने भी पक्का किया प्लेऑफ का टिकट, दिल्ली कैपिटल्स 77 रनों से परास्त
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स ने भी पक्का किया प्लेऑफ का टिकट, दिल्ली कैपिटल्स 77 रनों से परास्त

Vinayak Barot
Last updated: May 20, 2023 7:43 pm
Vinayak Barot
Published: May 20, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 मई। चार बार के पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को यहां सलामी बल्लेबाजों – डेवोन कॉनवे (87 रन, 52 गेंद, तीन छक्के, 11 चौके) व ऋतुराज गायकवाड़ (79 रन, 50 गेंद, सात छक्के, तीन चौके) की धुआंधार बल्लेबाजी के बीच मेजबान दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों की बड़ी शिकस्त दी और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में प्रवेश पाने वाली दूसरी टीम का श्रेय अर्जित कर लिया।

A terrific victory in Delhi for the @ChennaiIPL 🙌

They confirm their qualification to the #TATAIPL 2023 Playoffs 😎

Scorecard ▶️ https://t.co/ESWjX1m8WD #TATAIPL | #DCvCSK pic.twitter.com/OOyfgTTqwu

— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2023

कॉनवे व ऋतुराज ने सीएसके को दिया विशाल स्कोर

अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरे सीएसके ने कॉनवे की दो बहूमूल्य अर्धशतकीय भागीदारियों के सहारे तीन विकेट पर ही 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कप्तान डेविड वॉर्नर (86 रन, 58 गेंद, पांच छक्के, सात चौके) की मैराथन कोशिश के बावजूद नौ विकेट पर 146 रनों तक पहुंच सकी।

𝙇𝙚𝙩 𝙩𝙝𝙚 𝙬𝙝𝙞𝙨𝙩𝙡𝙚𝙨 𝙗𝙚𝙜𝙞𝙣 🥳

𝗖𝗛𝗘𝗡𝗡𝗔𝗜 𝗦𝗨𝗣𝗘𝗥 𝗞𝗜𝗡𝗚𝗦 have qualified for the #TATAIPL 2023 Playoffs 💪🏻#DCvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/xlSNgjq09B

— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2023

धोनी एंड कम्पनी ने 14 मैचों से जुटाए 17 अंक

सीएसके ने अपने सभी 14 मैच खेलकर आठ जीत व एक बराबरी से 17 अंक अर्जित किए। हालांकि प्लेऑफ की अंतिम तस्वीर और शीर्ष चार टीमों की स्थिति लीग चरण के मुकाबलों के आखिरी दिन रविवार को स्पष्ट होगी। फिलहाल गत चैंपियन गुजरात टाइटंस 13 मैचों में 18 अंक लेकर पहले ही कटऑफ पार कर चुका है जबकि धोनी एंड कम्पनी दूसरे स्थान पर है। वहीं नौवीं हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स (10 अंक) ने नौवें स्थान पर रहकर अपने अभियान का समापन किया।

गायकवाड़ व कॉनवे के बीच 87 गेंदों पर 141 रनों की भागीदारी

चेन्नई की पारी देखें तो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ गायकवाड़ व कॉनवे ने शुरुआत से ही दिल्ली के गेंदबाजों पर प्रभुत्व जमा लिया। छह ओवरों के पॉवरप्ले में 52 रन जोड़ने के बाद उन्होंने 87 गेंदों पर 141 रनों की भागीदारी कर दी। ऋतुराज को 15वें ओवर में चेतन सकारिया ने लौटाया तो डेवोन ने शिवम दुबे (22 रन, नौ गेंद, तीन छ्कके) संग 21 गेंदों पर 54 रन ठोक दिए।

स्कोर कार्ड

हालांकि 195 के स्कोर पर दोनों ही बल्लेबाज लौटे और फिर कप्तान धोनी (नाबाद पांच रन) व रवींद्र जडेजा (नाबाद 20 रन, सात गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने स्कोर सवा दो सौ के करीब पहुंचा दिया।

वॉर्नर को छोड़ दिल्ली का अन्य कोई बल्लेबाज नहीं चल सका

दुरुह लक्ष्य के सामने डेविड वॉर्नर को छोड़ अन्य कोई भी बल्लेबाज सीएसके के गेंदबाजों का खुल कर सामना नहीं कर सका। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि दीपक चाहर (3-22), महीष तीक्षणा (2-23) व मथीषा पथिराना (2-22) के सामने यश धुल (13 रन, 15 गेंद, एक चौका) व अक्षर पटेल (15 रन, आठ गेंद, एक छक्का, एक चौका) ही दहाई में पहुंचने वाले दो अन्य बल्लेबाज रहे। इसी क्रम में वॉर्नर व यश के बीच चौथे विकेट के लिए 49 रनों की सबसे बड़ी भागीदारी भी दिखी।

रविवार का मैच : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुंबई, अपराह्न 3.30 बजे), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस बनाम (बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने जी-20 के नेताओं के साथ ऐतिहासिक ट्रेवी फाउंटेन का नजारा देखा
साध्वी ऋतंभरा, शारदा सिन्हा, शोभना चंद्रकुमार… राष्ट्रपति मुर्मू ने 57 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित
यूपी चुनाव : कुशीनगर में बोले स्वामी प्रसाद- चुनावी महाभारत के कृष्ण अखिलेश तो अर्जुन मैं
राष्ट्रपति ट्रम्प का दावा- कई देश अमेरिकी प्रशासन से कम आयात शुल्क की कर रहे हैं मांग
नीदरलैंड्स को मिली एक दिनी क्रिकेट विश्व कप की अर्हता, स्कॉटलैंड का सपना टूटा
TAGGED:Chennai Super KingsCricketCSK also got playoff ticketDelhi Capitals defeatedIPL 2023Second playoff ticket confirmed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?