कोलकाता, 24 जून। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को अपराह्न एक निर्माणाधीन गोदाम की छत ढह गई। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलबे में फंसे 21 मजदूरों को बचाया गया जबकि 18 मजूदर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। घायल श्रमिकों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया। स्थिति का मुआयना करने के बाद उन्होंने कहा कि हादसे में तीन की मौत हो गई है। 21 लोगों को बचाया गया है और 18 लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं।
Deeply pained and saddened by the tragic loss of lives due


