hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूएस ओपन टेनिस : रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, ओपन युग में सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > यूएस ओपन टेनिस : रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, ओपन युग में सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट
खेलहिन्दी

यूएस ओपन टेनिस : रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, ओपन युग में सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट

Vinayak Barot
Last updated: September 8, 2023 2:36 am
Vinayak Barot
Published: September 8, 2023
Share
SHARE

न्यूयॉर्क, 7 सितम्बर। भारत के अनुभवी टेनिस सितारे रोहन बोपन्ना ने यहां जारी वर्ष की चौथी व अंतिम ग्रैंड स्लैम टेनिस स्पर्धा यूएस ओपन के दौरान इतिहास रचा और ओपन युग में किसी मेजर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

.@rohanbopanna at the age of 43, is into a Grand Slam final 👏

The last time he made a GS Men's Doubles final was 13 years ago, also at the #USOpen📷 pic.twitter.com/KUSz7WzgXs

— ESPN India (@ESPNIndia) September 7, 2023

बोपन्ना व मैथ्यू एब्डेन ने सीधे सेटों में दर्ज की जीत

43 वर्षीय छह माह की अवस्था पार कर चुके बोपन्ना ने गुरुवार को फ्लशिंग मेडोज के लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम कोर्ट पर खेले गए पुरुष युगल सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन के साथ मिलकर यह कारनामा किया। बोपन्ना व एब्डेन की छठी नामांकित जोड़ी ने वर्ष 2015 के चैम्पियन पियरे हर्बर्ट और निकोलस माहू की फ्रांसीसी जोड़ी को एक घंटा 34 मिनट में 7-6 (3), 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

BREAKING: Rohan Bopanna and Matthew Ebden beat 2015 champions Mahut and Herbert to advance to the US Open Final! 🇮🇳🇦🇺#USOpen #Tennis #SKIndianSports pic.twitter.com/aplfZoH0YC

— Sportskeeda (@Sportskeeda) September 7, 2023

फाइनल में सेलिसबरी व राजीव राम से होगी टक्कर

गत जुलाई में विम्बलडन टेनिस के सेमीफाइनल तक पहुंचे रोहन व एब्डेन की अब फाइलन में तीसरी सीड जो सेलिसबरी व राजीव राम से टक्कर होगी। ब्रिटिश-अमेरिकी जोड़ी ने तीन सेटों के संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में दूसरे वरीय क्रोएशियाई इवान डोडिग व अमेरिकी ऑस्टिन क्राइचेक को चौंकाते हुए सवा दो घंटे में 7-5, 3-6, 6-3 से जीत हासिल की।

बोपन्ना ने अंतिम बार 13 वर्ष पहले यहीं मेजर फाइनल खेला था

दिलचस्प तो यह है कि बोपन्ना ने अंतिम बार 13 वर्ष पहले ग्रैंड स्लैम पुरुष युगल फाइनल का टिकट पाया था और वह भी यूएस ओपन में ही। अब उनकी निगाहें ओपन युग के सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम चैम्पियन बनने पर लगी हैं।

गत मार्च में सबसे उम्रदराज एटीपी मास्टर्स 1000 चैम्पियन बने थे

गौरतलब है कि बोपन्ना ने इसी वर्ष 18 मार्च को भी इतिहास रचा था, जब वह कैलिफोर्निया में सबसे उम्रदराज एटीपी मास्टर्स 1000 चैम्पियन बने थे। उन्होंने एब्डेन के साथ मिलकर फाइनल में सर्वोच्च वरीय डच वेसली कूलहॉफ व ब्रिटिश नील स्कुप्स्की को 6-3, 2-6, 10-8 से हराया था। एब्डेन के साथ बोपन्ना का यह दूसरा और सत्र का पहला खिताब था।

You Might Also Like

दिल्ली आबकारी घोटाला : अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत दो जून तक बढ़ाई
केंद्र ने दी किसानों को बड़ी राहत – धान की एमएसपी प्रति क्विंटल 100 रुपये बढ़ी
नोवाक जोकोविच ने जीता पहला ओलम्पिक स्वर्ण, पुरुष एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज को दी शिकस्त
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा – कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे, घाटी ने देश के दुश्मनों को दिया करारा जवाब
मानसून सत्र: मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा में गतिरोध जारी, बैठक दो बजे तक स्थगित
TAGGED:oldest Grand Slam finalistOpen eraRohan BopannaRohan Bopanna created historyUS Open tennis
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ચીની જાસૂસી કાંડમાં ઘટસ્ફોટ: ચીને PM મોદી, દલાઇ લામા પાછળ મૂક્યા હતા જાસૂસો

sanket
sanket
October 21, 2020
मुस्तफिजुर रहमान पर मचे बवाल के बाद बीसीसीआई सचिव का बड़ा बयान, KKR को दिया यह खास निर्देश
ભારત અમેરિકા પાસેથી પાંચ અબજ ડોલરના ઓઈલ-ગેસ, 18 અબજ ડોલરના સંરક્ષણ સાધનો ખરીદશે
भवानीपुर उपचुनाव : प्रचार के अंतिम दिन बवाल, भाजपा सांसद दिलीप घोष के साथ धक्कामुक्की
Johnson & Johnson Company’s covid-19 vaccine could cause paralysis: FDA
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?