पर्थ टेस्ट : रॉड्रिग्स का अर्धशतक, सदरलैंड व हैमिल्टन ने भारत को सस्ते में समेटा

पर्थ, 6 मार्च। जेमिमा रॉड्रिग्स ने वाका ग्राउंड पर जुझारू अर्धशतक (52 रन, 84 गेंद, 133 मिनट, सात चौके) जमाया,  लेकिन अन्य बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई पेसरों – अनाबेल सदरलैंड (4-46) व लूसी हैमिल्टन (3-31) की स्विंग का दृढ़ता से सामना नहीं कर सकीं और दिवा-रात्रि इकलौते टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम 62.4 ओवरों में 198 रनों पर आउट हो गई। मेजबान महिलाओं ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 27 ओवरों में तीन विकेट पर 96 रन बनाए थे।

वस्तुतः कप्तान एलिसा हीली का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला उनकी गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। वामहस्त पेसर हैमिल्टन ने छठे ओवर में स्मृति मंधाना (चार रन) को आउट किया तो शेफाली वर्मा 35 रन (48 गेंद, 66 मिनट, छह चौके) बनाकर सदरलैंड की गेंद पर विकेटकीपर बेथ मूनी को कैच दे बैठीं। पहला टेस्ट खेल रहीं प्रतिका रावल (18), कप्तान हरमनप्रीत कौर (19) और दीप्ति शर्मा (सात) भी नहीं टिक सकी और लंच (4-99) के तनिक बाद मेहमान दल के पांच विकेट 107 रनों पर गिर गए।

जेमिमा व ऋचा के बीच छठे विकेट के लिए 43 रनों की सबसे बड़ी भागीदारी

रॉड्रिग्स और ऋचा घोष (11) ने छठे विकेट के लिये 43 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी से भारत को 150 रन के पार पहुंचाया। हैमिल्टन ने रॉड्रिग्स व एश्ली गार्डनर ने घोष को आउट किया। काशवी गौतम (नाबाद 34 रन, 54 गेंद, 68 गेंद, तीन चौके) और सयाली सतघारे (सात रन) ने नौवें विकेट के लिए 38 रन जोड़कर भारत को 200 के पास पहुंचाया।

स्कोर कार्ड

चाय के बाद शुरू हुई ऑस्ट्रेलियाई पारी देखें तो सयाली सतघारे (2-24) ने सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल (दो) को आउट किया तो फीबी लिचफील्ड (नौ) और कप्तान एलिसा हीली (13) भी सस्ते में आउट हो गईं (3-58)।  लेकिन ओपनर एलिस पैरी (नाबाद 43 रन, 62 गेंद, सात चौके) ने सदरलैंड (नाबाद 20 रन, 29 गेंद, तीन चौके) संग अटूट 38 रनों की भागीदारी से दल को अन्य कोई क्षति नहीं होने दी। मेजबान टीम अब भी भारत से 102 रन पीछे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular