1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश : झांसी में सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 श्रद्धालुओं की मौत
उत्तर प्रदेश : झांसी में सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तर प्रदेश : झांसी में सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 श्रद्धालुओं की मौत

0
Social Share

झांसी, 15 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में झांसी के चिरगांव थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें सात महिलाओं और चार बच्चों सहित 11 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये श्रद्धालु नहर में जवारे विसर्जन के लिए जा रहे थे।

दतिया के पंडोखर से जवारे विसर्जन के लिए छिनौरा नहर जा रहे थे श्रद्धालु

पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु झांसी के निकट मध्य प्रदेश में दतिया के पंडोखर से जवारे विसर्जन के लिए छिनौरा नहर पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर आ रहे थे। चिरगांव थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी यह ट्रैक्टर ट्रॉली जानवर को बचाने के चक्कर में पानी से भरी खाई में पलट गई।

मृतकों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के  वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली पर 30-32 सवारियां बैठी थीं ।  दुर्घटना में सात महिलाओं – पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, पूजा, राजो, प्रेमवती व कुसमा तथा चार बच्चों – कस्या, परी, अनुष्का व अभि सहित कुल 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

घटना में संध्या, भूरी, व राजवती समेत करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पांच घायलों की स्थिति ठीक है जबकि पानी में डूबी एक बच्ची अभी बेहोश है। पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी व सीओ मौठ समेत कई थानों की पुलिस ने घटना स्थल पर मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code