hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लिज ट्रस से पिछड़ने के बाद ऋषि सुनक ने कहा – ब्रिटिश पीएम की रेस में नस्लवाद कोई मुद्दा नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > लिज ट्रस से पिछड़ने के बाद ऋषि सुनक ने कहा – ब्रिटिश पीएम की रेस में नस्लवाद कोई मुद्दा नहीं
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

लिज ट्रस से पिछड़ने के बाद ऋषि सुनक ने कहा – ब्रिटिश पीएम की रेस में नस्लवाद कोई मुद्दा नहीं

Vinayak Barot
Last updated: July 31, 2022 9:46 pm
Vinayak Barot
Published: July 31, 2022
Share
SHARE

लंदन, 31 जुलाई। ब्रिटिश प्रधानमंत्री की रेस में विदेश सचिव लिज ट्रस के मुकाबले काफी पिछड़ चुके भारतीय मूल के राजनेता ऋषि सनक ने रविवार को कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का उत्तराधिकारी चयन के लिए वोट करते समय वह नस्लवाद को मुद्दा नहीं बनाएंगे।

टोरी सदस्य अगले हफ्ते पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान में हिस्सा लेंगे

ऋषि ने पांच सितंबर को समाप्त होने वाले पीएम पद के चुनाव अभियान के सर्वे में सामने आ रही टोरी सदस्यों के पोस्टल बैलट मतदान में नस्लवाद की बात को अस्वीकार कर दिया है। टोरी मेंबर अगले हफ्ते पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान में हिस्सा लेंगे।

कंजर्वेटिव पार्टी चीफ लॉर्ड रामी रेंजर ने टोरी सदस्यों पर लगाया है नस्लवाद का आरोप

दरअसल टोरी सदस्यों पर चुनाव में नस्लवाद का आरोप इसलिए लग रहे है क्योंकि ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के मुखिया लॉर्ड रामी रेंजर ने पिछले हफ्ते एक वीडियो में कहा था कि अगर सुनक टोरी नेतृत्व का चुनाव हार जाते हैं तो इसे ब्रिटेन में नस्लवाद के रूप में देखा जाएगा।

‘हमारी पार्टी के सदस्यों ने योग्यता को बाकी सब बातों से ऊपर रखा’

सुनक ने इस मुद्दे पर लंदन के ‘द डेली टेलीग्राफ’ से बातचीत में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि नस्लवाद प्रधानमंत्री पद के नेता को तय करने में बहुत बड़ा रोल प्ले करने वाला है। ऐसा मुझे बिल्कुल नहीं लगता। मुझे रिचमंड में संसद सदस्य के रूप में चुना गया था। हमारी पार्टी के सदस्यों ने योग्यता को बाकी सब बातों से ऊपर रखा। मुझे यकीन है कि जब वे विषय में सोच रहे होंगे तो उनके मन यह विचार भी आ रहा होगा कि प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी नजर में सबसे बेहतर कौन होगा। प्रिटिश पीएम के चुनाव में नस्लवाद और बाकी सभी चीजों से कोई लेना-देना नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं एक ऐसे देश का निर्माण कर सकता हूं, जहां हमारा समाज कड़ी मेहनत और विशेषताओं पर स्वयं को परिभाषित करने का प्रयास करेगा। मैं एक ऐसे समाज की कल्पना करता हूं, जहां विश्वस्तरीय शिक्षा हर बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार हो क्योंकि हम एक ऐसा समाज में रहते हैं, जो पूरे विश्व में शालीनता का मानक तय करती है।’

कर कटौती का प्रमुख मुद्दा बनने पर निराशा जाहिर की

ऋषि सनक ने आगे कहा, ‘हमें अपनी एकता, अखंडता, इतिहास और हमारी परंपराओं पर वास्तव में गर्व होता है।’ हालांकि पूर्व सरकार में वित्त मंत्री रहे सुनक ने लिज ट्रस की ओर इशारा करते हुए कहा कि जनता की भलाई के लिए कर कटौती का प्रमुख मुद्दा बनने से उन्हें निराशा हो रही है।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, 2 आतंकी ढेर
गणतंत्र दिवस समापन समारोह : बीटिंग द रिट्रीट में पहली बार एक हजार ड्रोन से होगा लाइट शो का प्रदर्शन
UP Road Accident : यूपी के अमरोहा में दो सड़क हादसों में चार एमबीबीएस छात्रों समेत 6 लोगों की मौत
Twitter यूजर्स के लिए बड़ी खबर, भारत में शुरू हुई यह सर्विस, हर महीने चुकानी होगी इतनी कीमत
कर्नाटक : हिजाब विवाद में फैसला सुनाने वाले हाई कोर्ट के तीनों जजों को ‘वाई’ श्रेणी सुरक्षा
TAGGED:British PM's raceLiz Trussracism issueRishi Sunak
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?