hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बेंगलुरु दिवा-रात्रि टेस्ट : ऋषभ पंत ने जड़ा भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बेंगलुरु दिवा-रात्रि टेस्ट : ऋषभ पंत ने जड़ा भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
खेलहिन्दी

बेंगलुरु दिवा-रात्रि टेस्ट : ऋषभ पंत ने जड़ा भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा

Vinayak Barot
Last updated: March 13, 2022 7:45 pm
Vinayak Barot
Published: March 13, 2022
Share
SHARE

बेंगलुरु, 13 मार्च। युवा विकेटकीपर व विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने यहां श्रीलंका के साथ गुलाबी गेंद से खेले जा रहे दिवा-रात्रि टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टेस्ट इतिहास में नए अध्याय का सृजन किया और दूसरी पारी में तीव्रतम अर्धशतक जड़ते हुए पूर्व ऑलराउंडर-कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

28 गेंदों पर ठोके 2 छक्के और 7 चौके

ऋषभ पंत ने टी20 अंदाज दिखाते हुए सिर्फ 28 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। 170 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। हालांकि 50 रनों (31 गेंद) की उनकी पारी डिनर के ही पहले समाप्त हो गई।

स्कोर कार्ड

इसी क्रम में टीमें डिनर के लिए लौटीं तो भारत 47 ओवरों में पांच विकेट पर 199 रन बना चुका था और उस वक्त मेजबानों की कुल बढ़त 342 रनों तक जा पहुंची थी। उस समय श्रेयस अय्यर (नाबाद 18) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 10) क्रीज पर उपस्थित थे।

भारत की ओर टेस्ट में तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • ऋषभ पंत- 28 गेंद (बनाम श्रीलंका, 2022)
  • कपिल देव – 30 गेंद ( बनाम पाकिस्तान,1982)
  • शार्दुल ठाकुर – 31 गेंद ( बनाम इंग्लैंड, 2021)
  • वीरेंद्र सहवाग – 32 गेंद ( बनाम इंग्लैंड, 2008)

गौरतलब है कि ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक के नाम है, जिन्होंने वर्ष 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों पर पचासा ठोक दिया था। ऋषभ पंत ने अपनी इस रिकॉर्ड तोड़ पारी के दौरान अपने 200 टेस्ट चौके भी पूरे कर लिए।

ऋषभ पंत का टेस्ट करिअर

  • 30 मैच, 51 पारी
  • 1920 रन, 40.85 औसत
  • शतक 4, अर्धशतक 9
  • चौके 205, छक्के 44

यदि टेस्ट क्रिकेट में छक्कों की बात करें, तो ऋषभ पंत के नाम 44 छक्के हो गए हैं। उनके ये छक्के सिर्फ 30 मैचों में ही आए हैं।  इतने कम मैचों में पंत से ज्यादा छक्के सिर्फ पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी के नाम ही हैं, जिन्होंने 27 टेस्ट मैचों में 52 छक्के जड़े थे। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है, जिन्होंने 90 मैचों में 78 छक्के जड़े थे।

You Might Also Like

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- अगले वर्ष की शुरुआत में भारत दौरा कर सकते हैं राष्ट्रपति ट्रंप
भारत-मलेशिया रिश्तों को नई मजबूती देकर पीएम मोदी स्वदेश रवाना
सीएम योगी बोले – पाकिस्तानी समर्थन से साफ है कि ‘कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मनों के साथ’
गुजरात चुनाव : AAP उम्मीदवार की शराब पीते हुए फोटो हुई वायरल, बीजेपी ने साधा निशाना
न्यूजक्लिक केस : कुछ आरोपित पत्रकारों को सरकारी गवाह बनाने की जुगत में लगी है दिल्ली पुलिस
TAGGED:2nd TestBengaluru Day-night TestCricketindiaRISHABH PANTsri lanka
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?