1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की एक साल से चल रही थी बातचीत, पिता बोले- शादी में दोनों की रजामंदी
रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की एक साल से चल रही थी बातचीत, पिता बोले- शादी में दोनों की रजामंदी

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की एक साल से चल रही थी बातचीत, पिता बोले- शादी में दोनों की रजामंदी

0
Social Share

जौनपुर, 19 जनवरी। जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से समाजवादी (सपा) सांसद प्रिया सरोज की शादी क्रिकेटर रिंकू सिंह से होने जा रही है। शादी को लेकर दोनों के परिजन राजी हैं। प्रिया के पिता और सपा के विधायक तूफानी सरोज ने शनिवार को कहा कि शादी को लेकर अभी प्रथम स्तर की बातचीत हुई है। बातचीत सकारात्मक हुई है। रिंकू और प्रिया भी शादी करना चाहते हैं।

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई को लेकर पिता ने दी ये जानकारी

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने यह भी बताया कि दोनों की अभी सगाई नहीं हुई है। सगाई की तारीख दोनों की रजामंदी और समय को देखकर तय किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि रिंकू सिंह अभी टी-20 मैच में विजी हैं। इसके बाद आईपीएल वह खेलेंगे। प्रिया 31 जनवरी से संसद सत्र में व्यस्त रहेंगी। इसके बाद ही दोनों की सगाई पर विचार किया जाएगा। दोनों की सुविधाओं के अनुसार सगाई की डेट तय की जाएगी।

एक साल से रिंकू और प्रिया के बीच हो रही थी बातचीत

तूफानी सरोज ने यह भी खुलासा किया कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह एक साल से आपस में बातचीत कर रहे थे। ये दोनों इंतजार कर रहे थे कि दोनों के परिवार वाले क्या चाहते हैं। जब दोनों बच्चों की आपस में रजामंदी है तो अभिभावक भी सहमत हैं। शादी की पहल सबसे पहले किसकी तरफ से की गई है इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों (रिंकू और प्रिया) ही जानें कि रिश्ते की पहल किसकी तरफ से की गई है। इसके बारे में हमें नहीं पता। उनका प्रश्न हमसे क्यों पूछ रहे हैं।

रिंकू सिंह के परिवार वाले भी शादी को लेकर सहमत

प्रिया के पिता ने कहा कि उन्होंने रिंकू सिंह के पिता से शादी को लेकर बातचीत की है। वह भी दोनों की शादी को लेकर सहमत हैं। गुरुवार को उनकी रिंकू सिंह के पिता से बातचीत हुई थी। सारी बातें अभी तय नहीं है। दोनों परिवार बैठकर बाद की बातें तय करेंगे। बता दें कि प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के टिकट पर मछलीशहर से सांसद हैं। वह सुप्रीम कोर्ट की वकील भी हैं। प्रिया देश की सबसे युवा महिला सांसद भी हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code