hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी को राहत : पुणे कोर्ट ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर मानहानि केस में दी जमानत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राहुल गांधी को राहत : पुणे कोर्ट ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर मानहानि केस में दी जमानत
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी को राहत : पुणे कोर्ट ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर मानहानि केस में दी जमानत

Revoi Editor
Last updated: January 10, 2025 8:35 pm
Revoi Editor
Published: January 10, 2025
Share
SHARE

पुणे, 10 जनवरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली, जब पुणे की एक विशेष अदालत ने हिन्दुत्व विचारक वीडी सावरकर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित मानहानि के मामले में जमानत दे दी।

25,000 रुपये के जमानती बॉण्ड पर कांग्रेस सांसद को जमानत

राहुल गांधी इस मामले में शुक्रवार को वीडियो लिंक के जरिए पुणे की सांसद/विधायक अदालत में पेश हुए। अदालत ने 25,000 रुपये के जमानती बॉण्ड पर कांग्रेस सांसद को जमानत दे दी। राहुल के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है क्योंकि अब उन्हें अदालत के सामने पेश नहीं होना होगा।

अदालत के समक्ष उपस्थित होने से स्थायी छूट भी मिली

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन जोशी अदालत में जमानतदार के रूप में कोर्ट में पेश हुए। राहुल गांधी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील मिलिंद पवार ने कहा कि अदालत ने कांग्रेस नेता को अपने समक्ष उपस्थित होने से स्थायी छूट भी प्रदान की है। अब राहुल गांधी को अदालत के सामने पेश नहीं होना होगा। पवार ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई अब 18 फरवरी को होगी।

सावरकर के पोते ने दर्ज कराई थी शिकायत

उल्लेखनीय है कि यह मामला मार्च, 2023 में लंदन में राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण से संबंधित है। उन्होंने अपने भाषण में स्वतंत्रता सेनानी द्वारा लिखी गई एक किताब का हवाला देते हुए उन पर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद सावरकर के पोते की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

कोर्ट ने दिया था जांच का आदेश

राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर वीर सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने पिछले वर्ष पुणे की अदालत में मानहानि की याचिका दायर की थी। इस याचिका के आधार पर कोर्ट ने पुणे की विश्रामबाग पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

You Might Also Like

चेन्नई टेस्ट : टीम इंडिया ने पकड़ी जीत की राह, बुमराह एंड कम्पनी के सामने बांग्लादेश 149 रनों पर ढेर
मॉनसून सत्र : लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कार्य उत्पादकता 46 फीसदी रही
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को राहत मिलने पर कांग्रेस का हमला – पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा
दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी – सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी दिल्ली हिंसा
आईटी विभाग पर भड़के राहुल गांधी बोले – ‘जब सरकार बदलेगी..ऐसी काररवाई होगी कि दोबारा हिम्मत नहीं करोगे’
TAGGED:comments on Savarkardefamation case against RahulPune court grants bailRelief to Rahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?