
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में संभाली कमान, प्रवेश वर्मा सहित 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली, 20 फरवरी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल ली। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उप राज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने 50 वर्षीया रेखा गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित दिल्ली की नव निर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए।#दिल्ली_में_भाजपा_सरकार pic.twitter.com/Y8QX0E1fTI
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 20, 2025
रेखा गुप्ता ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। उनके बाद छह अन्य विधायकों – प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंदर इंद्राज सिंह और पंकज कुमार सिंह ने नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हो गई।
मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में 'विकसित दिल्ली' के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है।
माननीय प्रधानमंत्री जी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका… pic.twitter.com/G7pPEJYm0d
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 20, 2025
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। पिछले दो चुनावों – 2015 व 2020 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने बड़ी जीत से वंदना कुमारी से हिसाब बराबर कर दिया।
दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी सम्मानित मंत्रीगणों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल व यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं। pic.twitter.com/PZD9A4kY76
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 20, 2025
रेखा दरअसल, मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही वह, वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।
दिल्ली के स्वर्णिम भविष्य की नई शुरुआत!
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की राष्ट्रीय राजधानी की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्रीमती @gupta_rekha जी आपको हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!#ViksitDelhi #ViksitBharat #ModiKiGuarantee pic.twitter.com/Ix1zm9v6ug
— Virendraa Sachdeva (@Virend_Sachdeva) February 20, 2025
पीएम मोदी सहित एनडीए के दिग्गज नेता शपथ समारोह में उपस्थित रहे
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इनके अलावा चंद्रबाबू नायडू, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और पवन कल्याण सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी समारोह के साक्षी बने। रामलीला मैदान में कई गणमान्य हस्तियां और बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित थे।
Congratulations to Smt. Rekha Gupta Ji on taking oath as Delhi's Chief Minister. She has risen from the grassroots, being active in campus politics, state organisation, municipal administration and now MLA as well as Chief Minister. I am confident she will work for Delhi's… pic.twitter.com/GEC9liURd9
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2025
गौरतलब है कि बुधवार की शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया था। एलजी वीके सक्सेना ने कल ही देर शाम राज निवास में रेखा गुप्ता द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन का अंत किया था, जो 22 सीटें ही पा सकी थी। दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को चुनाव हुए थे और मतगणना आठ फरवरी को हुई थी।