hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
राजनीतिहिन्दी

ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Vinayak Barot
Last updated: October 30, 2021 8:51 pm
Vinayak Barot
Published: October 30, 2021
Share
SHARE

पणजी, 30 अक्टूबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि ईंधन के दाम में वृद्धि जहां आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है वहीं देश के दो-तीन उद्योगपतियों को ही इसका लाभ मिल रहा है।

दक्षिण गोवा के वेलसावो में मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, “ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (सप्रंग) को जिम्मदार नहीं ठहराया जा सकता। उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अधिक थी लेकिन अब इसका दाम कम है, इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अधिक हैं। आपको पूछना चाहिए कि पैसा कहां जा रहा है। केवल दो-तीन उद्योगपतियों को ही इस लाभ मिल रहा है।”

राहुल गांधी ने पर्यावरण को लेकर कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि गोवा कोल हब नहीं बने। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन होना चाहिए और यह लोगों, विशेषकर गरीबों के पक्ष में होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “यह बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में नहीं होना चाहिए। सरकार की भूमिका पर्यावरण की रक्षा करना है। यह आपका अधिकार है। लोगों की परेशानियों कम करना सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है।”

विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न वर्ग के लोगों से बात करने के बाद इसका मसौदा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “ लोगों से बातचीत के बाद घोषणा पत्र बनाया जाएगा। आम तौर पर यह पर्यावरण, मछुआरों और कमजोर वर्गों की रक्षा के लिए होगा। मैं गारंटी देता हूं कि घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। ”

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट : राष्ट्रीय स्तर पर कुल नए संक्रमितों में 57% केरल से, 12 राज्यों में बढ़े सक्रिय मामले
यूपी में बाढ़ से बिगड़ती स्थिति तो भड़के अखिलेश यादव, सरकार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप
एआईएफएफ : सुप्रीम कोर्ट ने प्रफुल्ल पटेल को अध्यक्ष पद से हटाया, 3 सदस्यीय समिति संभालेगी प्रशासनिक कार्यभार
अमित शाह ने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर कसा तंज – विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं राहुल बाबा
दिग्गज डेनिस शटलर विक्टर एक्सेल्सन के करिअर पर विराम, चोट के चलते की संन्यास की घोषणा
TAGGED:CenterFuelpricesRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?