1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. कोविड टीकाकरण : देश में अब तक साढ़े सिर्फ 32 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज का लाभ
कोविड टीकाकरण : देश में अब तक साढ़े सिर्फ 32 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज का लाभ

कोविड टीकाकरण : देश में अब तक साढ़े सिर्फ 32 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज का लाभ

0
Social Share

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। कोरोना महामारी से लड़ाई के क्रम में टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक भले ही 105 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई है। लेकिन इनमें सिर्फ 32.53 करोड़ (32,53,73,874) लोग ही ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं जबकि लगभग 73 करोड़ (72,89,43,103) लोगों ने अब तक पहली खुराक ली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़े टीकाकरण की यही कहानी दर्शा रहे हैं। टीकाकरण अभियान के 287वें दिन शुक्रवार को 56.91 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई। इसके साथ ही टीकाकरण का कुल आंकड़ा 105.43 करोड तक जा पहुंचा है।

देश में 16 जनवरी से शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान

गौरतलब है कि देश में इसी वर्ष 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना मोर्चे पर लगे अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया। उसके बाद 45-60 वर्ष आयु वर्ग को वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई और गत 22 जून को 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीकाकरण खोला गया। अंडर18 वर्ग के टीकाकरण के लिए परीक्षण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी भी अनुमति दी जाएगी।

14,313 नए संक्रमित, अब भी 1.61 लाख सक्रिय मामले

इस बीच देशभर में शुक्रवार को 14,313 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई तो 13,543 रोगी ठीक हुए जबकि दिनभर में 164 लोगों की मौत हुई। लेकिन केरल में पूर्व की तिथियों में हुईं 385 मौतों (बैकलॉग) को सरकारी दिशानिर्देशों के बाद कोविड आंकड़ों में जोड़ा गया। इसके बाद कोरोना से मौत का दैनिक आंकड़ा बढ़कर 549 हो गया।

देश में स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.19 फीसदी है जबकि सक्रियता दर 0.47 प्रतिशत है। फिलहाल सक्रिय मामलों में 221 की मामूली वृद्धि के बाद शुक्रवार तक देश में कोविड रोगियों की संख्या 1,61,555 थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 29 अक्टूबर, 2021 के कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 14,313

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 13,543

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 549 (इनमें केरल का बैकलॉग भी शामिल)

अब तक कुल संक्रमित : 3,42,60,470

अब तक कुल स्वस्थ : 3,36,41,175

रिकवरी दर : 98.19%

अब तक कुल मौतें : 4,57,740

मृत्यु दर : 1.33%

इलाजरत मरीज : 1,61,555 (दैनिक वृद्धि 221)        

सक्रियता दर : 0.47%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 56,91,175

287 दिनों में कुल टीकाकरण  : 1,05,43,13,977

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 11,76,850

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 60,70,62,619.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code