1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट: लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 4.14 लाख से ज्यादा केस, लगभग 3.32 लाख लोग स्वस्थ
भारत में कोरोना संकट: लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 4.14 लाख से ज्यादा केस, लगभग 3.32 लाख लोग स्वस्थ

भारत में कोरोना संकट: लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 4.14 लाख से ज्यादा केस, लगभग 3.32 लाख लोग स्वस्थ

0
Social Share

नई दिल्ली, 7 मई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आशंकाओं के अनुरूप अपने चरम पर पहुंच रही है, तभी तो लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 4.14 लाख से ज्यादा 4,14,188 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं और कुल 3,915 लोगों की मौत हुई। हालांकि इस दौरान 3,31,507 लोग स्वस्थ भी घोषित किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी कोरोना मामलों की अद्यतन जानकारी के अनुसार देश में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2.14 करोड़ से ज्यादा 2,14,91,598 तक पहुंच गया है जबकि 2,34,083 लोग इस महामारी से जंग हार चुके हैं। इनके विपरीत स्वस्थ होने वालों की संख्या 1.76 करोड़ से ज्यादा 1,76,12,351 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश में इलाजरत मरीजों की मौजूदा संख्या 36.5 लाख के करीब 36,45,164 है, जो कुल संक्रमितों की 16.96 फीसदी है। मृत्यु दर 1.09 और रिकवरी रेट 81.95 प्रतिशत है।

अब तक 16.50 करोड़ लोगों का टीकाकरण

इस बीच कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को 23,70,298 लोगों की टीकाकरण किया गया। देश में अब तक कुल 16,49,73,058 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है।

शीर्ष पांच राज्यों में दूसरे स्थान पर पहुंचा कर्नाटक

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित शीर्ष पांच राज्यों की बात करें तो केरल को पीछे छोड़ कर्नाटक दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र में 62,194 और कर्नाटक में 49,058 केस दर्ज किए गए। केरल (42,464), उत्तर प्रदेश (26,622) और तमिलनाडु (24,898) उसके पीछे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 853 मौतें

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर संक्रमण से सबसे ज्यादा 853 मौतें हुईं। उसके पीछे उत्तर प्रदेश (350), दिल्ली (335), कर्नाटक (328) और छत्तीसगढ़ (212) रहे, जहां दिनभर में दो सौ से ज्यादा मौतें हुईं। तमिलनाडु (195), राजस्थान (161) और पंजाब (154) में भी डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

हालांकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 63,842 लोग स्वस्थ भी हुए। उसके पीछे उत्तर प्रदेश (28,902), केरल (27,152), तमिलनाडु (21,546) व दिल्ली (20,028) रहे, जहां एक दिन में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जंग जीती।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code