1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. IPL-19 : अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत से RCB शीर्ष पर, मुंबई इंडियंस की उम्मीदें खत्म, LSG भी बाहर
IPL-19 : अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत से RCB शीर्ष पर, मुंबई इंडियंस की उम्मीदें खत्म, LSG भी बाहर

IPL-19 : अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत से RCB शीर्ष पर, मुंबई इंडियंस की उम्मीदें खत्म, LSG भी बाहर

0
Social Share

रायपुर, 10 मई। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम  की दोहरे पेस व उखाड़-पछाड़ वाली पिच टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक की साक्षी बनी, जिसका रोमांचक अंत आखिरी गेंद पर बेहद नाटकीय अंदाज में हुआ। इस क्रम में मौजूदा चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार की रात खेले गए इस अपेक्षाकृत कम स्कोर वाले मुकाबले में दो विकेट की जीत से लगातार दो पराजयों का सिलसिला तोड़ते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

वहीं पांच बार के पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) की प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इस मैच के परिणाम से लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की विदाई पर भी औपचारिक मुहर लग गई, जो आज ही अंतिम ओवर तक खिंचे डबल हेडर के पहले मैच में पांच बार के एक अन्य पूर्व चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों पांच विकेट की पराजय के साथ ही अपनी उम्मीदें लगभग खत्म करा बैठा था।

भुवी एंड कम्पनी ने MI को 166 रनों पर सीमित किया

दरअसल, सिक्के की उछाल गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी पर बाध्य मुंबई इंडियंस की टीम सीनियर पेसर भुवनेश्वर कुमार (4-23) व उनके साथियों के सामने ज्यादा दूर नहीं जा सकी और तिलक वर्मा (57 रन, 42 गेंद, दो छक्के, तीन चौके), नमन धीर (47 रन, 32 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) व रोहित शर्मा (22 रन, 10 गेंद, दो छक्के, दो चौके) की कोशिशों के बावजूद सात विकेट पर 166 रनों तक ही पहुंच सकी।

खराब शुरुआत के बाद क्रुणाल पंड्या ने जमाया रंग

जवाबी काररवाई में कॉर्बिन बॉश (4-26) व दीपक चाहर (2-33) के सामने के सामने चेन्नई की खराब शुरुआत हुई, जब विराट कोहली (शून्य), देवदत्त पडिक्कल (12 रन, 11 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व कप्तान रजत पाटीदार (आठ रन, आठ गेंद, एक चौका) के रूप में तीन शीर्ष बल्लेबाज छठे ओवर में 39 रनों के भीतर लौट गए थे।

पंड्या ने बेथेल व जितेश संग मिलकर गाड़ी पटरी पर लौटाई

लेकिन यहीं हरफनमौला क्रुणाल पंड्या (73 रन, 46 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) ने तूफानी अंदाज दिखाते हुए मोर्चा संभाला और ओपनर जैकब बेथेल (27 रन, 27 गेंद, दो चौके) संग 42 गेंदों पर 55 व जितेश शर्मा (18 रन, 12 गेंद, दो छक्के, एक चौका) संग 22 गेंदों पर 37 रनों की दो उपयोगी भागीदारियों से आरसीबी को पटरी पर लौटाया। अंत में एक बार फिर भुवी (नाबाद सात रन, दो गेंद, एक छक्का) ने रसिख सलाम (नाबाद तीन रन, दो गेंद) के साथ मिलकर अंतिम गेंद पर टीम को रोमांचक जीत दिला दी, जिसने आठ विकेट पर 167 बनाकर राहत की सांस ली।

आरसीबी ने SRH व GT को पछाड़ा

आरसीबी ने अब 11 मैचों में सातवीं जीत से न सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) व गुजरात टाइटंस (GT) के बराबर 14 अंक बटोर लिए हैं वरन नेट रन रेट के सहारे दोनों टीमों को क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर धकेल दिया है जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) 10 मैचों में 13 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

उधर मुंबई इंडियंस 11 मैचों में आठवीं पराजय के चलते सिर्फ छह अंक जुटा सका है और फिसड्डी एलएसजी (छह अंक) से ठीक ऊपर यानी नौवें स्थान पर है। यानी ये दोनों टीमें अपने अंतिम तीन मैचों में जीत के बावजूद अधिकतम 12 अंकों तक ही पहुंच सकेंगी, जो प्लेऑफ टिकट के लए नाकाफी होगा।

अंतिम गेंद का रोमांच

वस्तुतः मैच का अंत इतना रोमांचक था कि जिसकी कोई व्याख्या नहीं की जा सकती। RCB को जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रनों की जरूरत थी, तब रसिख सलाम ने राज बावा की लगभग यॉर्कर गेंद को हल्के से टैप करके गेंदबाज की ही तरफ वापस भेज दिया। बावा से गेंद फिसल गई और लुढ़कती हुई मिड-ऑन क्षेत्र में चली गई। जब रियान रिकेल्टन ने थ्रो पकड़कर कीपर छोर पर विकेट गिराया, तब तक रसिख डाइव लगाकर अपना दूसरा रन पूरा करते हुए क्रीज में पहुंचने के साथ ही स्टेडियम में मौजूद आरसीबी के प्रशंसकों के साथ विराट कोहली व साथी खिलाड़ियों को खुशी से झूमने का मौका प्रदान कर दिया।

भुवनेश्वर व क्रुणाल ही रहे आरसीबी की जीत के असल हीरो

कुल मिलाकर शायद दो खिलाड़ी – भुवनेश्वर व क्रुणाल ही आरसीबी की जीत के असल हीरो थे। इनमें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भुवी की बात करें तो उन्होंने नई गेंद के साथ अपने शानदार स्पेल में तीन विकेट चटकाए, फिर डेथ ओवर्स के एक अहम मोड़ पर वापस आकर MI के शीर्ष स्कोरर तिलक को पैवेलियन भेजा।

चार विकेटों से कहीं ज्यादा आनंद छक्के से मिला

वहीं सीएसके की पारी के अंतिम ओवर में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे भुवी उतरे तो तीन गेंदों में नौ रनों की जरूरत थी। उन्होंने 10 गेंदों वाले अनियंत्रित ओववर बावा की चौथी गेंद पर एक बेहतरीन टाइमिंग वाला छक्का जड़ा, जो स्वीपर कवर पर खड़े फील्डर के ऊपर से निकल गया। IPL में 2016 के बाद यह भुवनेश्वर का पहला छक्का था।

स्कोर कार्ड

उधर क्रुणाल पंड्या को देखें तो जब छठे ओवर में RCB का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 39 रन था, तब उन्हें बल्लेबाजी क्रम में प्रोन्नत कर पांचवें नंबर पर भेजा गया। क्रुणाल ने रनों का पीछा करने की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ली और ऐसे समय में भी बाउंड्री लगाने के तरीके ढूंढ़ निकाले, जब उनके आस-पास के बाकी बल्लेबाज गेंद को ठीक से बल्ले के बीचों-बीच (मिडिल) करने के लिए भी संघर्ष कर रहे थे। अंततः पंड्या मांसपेशियों में खिंचाव की तकलीफ झेलते हुए भी छक्के जड़े और शानदार पारी से टीम को जीत की राह पकड़ा दी।

तिलक व नमन के बीच मुंबई की इकलौती अर्धशतकीय भागीदारी

इसके पूर्व मुंबई की पारी देखें तो भुवनेश्वर ने रियान रिकलटन (दो रन), रोहित शर्मा और कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) को आउट कर शीर्ष क्रम ध्वस्त कर दिया (3-28)। हालांकि तिलक और नमन धीर ने चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों पर 82 रनों की साझेदारी करके टीम को कुछ हद तक संभाला।

सोमवार का मैच : पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (धर्मशाला, शाम 7.30 बजे)।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code