hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राशिद अल्वी का RSS से सवाल- यदि सभी मुसलमान हिन्दू तो क्या वह बन सकता है संघ प्रमुख
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राशिद अल्वी का RSS से सवाल- यदि सभी मुसलमान हिन्दू तो क्या वह बन सकता है संघ प्रमुख
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राशिद अल्वी का RSS से सवाल- यदि सभी मुसलमान हिन्दू तो क्या वह बन सकता है संघ प्रमुख

Revoi Editor
Last updated: February 18, 2026 9:12 pm
Revoi Editor
Published: February 18, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 फरवरी। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुसलमानों के पांच प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने पर कहा कि भारत के अंदर मुसलमान सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं और भाजपा की सरकारें जहां भी हैं, उनका यदि बस चले तो मुसलमानों के साथ जुल्म की हद पार कर दें।

हिन्दुस्तान में मुसलमान सबसे ज्यादा पिछड़ा

राशिद अल्वी ने कहा कि हिन्दुस्तान के अंदर मुसलमान सबसे ज्यादा पिछड़ा और सबसे ज्यादा बेरोजगार है। सबसे ज्यादा जरूरत है कि उसको आगे लाया जाए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने समुदाय, अपने वोटर को खुश करने के लिए इस तरीके के कदम उठाती है। उनके पास देश के लिए कोई प्रोग्राम नहीं है सिवाय मुसलमानों पर जुल्म करने के।

भारत में कितने घुसपैठिए, भागवत बताएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के बयान पर राशिद अल्वी ने कहा, ‘मैं मोहन भागवत से पूछना चाहता हूं, क्या आपने ये प्वॉइंट आउट कर लिया है कि जो घुसपैठिए हैं, वो कितनी तादाद में हैं और कौन लोग हैं। अभी तक तो आप ये भी नहीं पता कर पाए। जहां तक तीन बच्चे पैदा करने का ताल्लुक है, मैं बड़े अदब से कहूंगा, किसी दूसरे को एडवाइस तब ही दी जाती है, जब वो काम पहले खुद कर लिया जाए।’

संघ प्रमुख के लिए दी नसीहत

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘दुनिया के अंदर जितने बड़े लोग हुए हैं, जब वो खुद कर लेते हैं, तब दूसरों को एडवाइस देते हैं कि आपको भी ऐसा करना चाहिए। जो खुद नहीं कर पाते, उन्हें क्या पता इसका क्या फायदा और क्या नुकसान है। आरएसएस तीन बच्चों की बात करती है और कुछ मुसलमान तो आठ-आठ, दस बच्चों की बात करते हैं। क्या इसका कोई मुकाबला भारत के अंदर होना है। मोहन भागवत पहले आरएसएस के तमाम लोगों से कहें कि वो तीन-तीन बच्चे पैदा करें।’

मुसलमान आरएसएस का मुखिया हो सकता है?

राशिद अल्वी ने पूछा कि संघ प्रमुख खुद कहते हैं कि आरएसएस का मुखिया सिर्फ हिन्दू हो सकता है। तो यदि सारे मुसलमान हिन्दू हैं, तो क्या मुसलमान आरएसएस का मुखिया हो सकता है?

सबकुछ आरएसएस का एजेंडा

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोहन भागवत को एक बयान दे देना चाहिए कि भाजपा सरकार जो भी कदम उठाती है, मैं आंखें बंद करके उसे सपोर्ट करता हूं। भाजपा की सरकार जो कदम उठाएगी, मोहन भागवत निश्चित तौर पर उसकी हिमायत करेंगे। देश के अंदर धार्मिक लड़ाई, हिन्दू-मुसलमान, जातिवाद, यह सबकुछ आरएसएस का एजेंडा है।

रमजान के दौरान मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को खास छूट दिए जाने पर तेलंगाना सरकार को बधाई

तेलंगाना सरकार द्वारा रमजान के महीने में मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को खास छूट दिए जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैं तेलंगाना सरकार को न सिर्फ मुबारकबाद देता हूं, बल्कि उनका शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने एक समुदाय के जज्बात का ख्याल किया है। रमजान का पाक महीना है और तमाम सरकारों को चाहिए कि इसके अंदर मुसलमानों को कुछ न कुछ रियायतें देनी चाहिए।

 

You Might Also Like

TCS को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ट्रेड सीक्रेट मामले की याचिका खारिज, 220 मिलियन डॉलर का हुआ नुकसान
संजय राउत को राहत : मनी लॉन्ड्रिंग केस में 101 दिनों बाद शिवसेना सांसद को मिली जमानत
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे बाद व्रती महिलाओं ने खोला व्रत
अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के कारण अस्थायी रूप से स्थगित
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन : सात्विक-चिराग की जोड़ी खिताबी देहरी पर, लक्ष्य सेन की हार से एकल में भारतीय चुनौती खत्म
TAGGED:can any Muslim become the RSS chiefIf all Muslims are Hindusquestion to RSSRashid Alvi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ગૂગલે એલેના કોર્નારો પિસ્કોપિયાના જન્મદિવસ પર બનાવ્યું ડૂડલ, જાણો કોણ હતા એલેના

Revoi
Revoi
June 5, 2019
दिवंगत IAS कृष्णैया की पत्नी ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की जेल से रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
‘आपातकाल के काले दिन लाने वाले’ संविधान के प्रति प्रेम का दावा नहीं कर सकते: पीएम मोदी
बिहार : पटना में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी काररवाई, 70 अवैध मकानों को गिराने दर्जनभर से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे
Around 1.38 Lakh New Companies registered in India in Pandemic year: Government says
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?