1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. राजनाथ सिंह बोले- भारत की 7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि मजबूती का प्रतीक, पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा
राजनाथ सिंह बोले- भारत की 7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि मजबूती का प्रतीक, पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा

राजनाथ सिंह बोले- भारत की 7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि मजबूती का प्रतीक, पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा

0
Social Share

नई दिल्ली, 6 जून। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी के 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की आर्थिक प्रगति की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह भारत की मजबूती और उस ठोस आधार को दिखाता है, जिसे पिछले 12 सालों में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के जरिए तैयार किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “ऐसे समय में जब कई देश आर्थिक अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी और चौथी तिमाही में यह रफ्तार बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई। यह भारत की मजबूती और उस ठोस आधार को दिखाता है, जिसे पिछले 12 सालों में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के जरिए तैयार किया गया है।”

इस दौरान, रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास के साथ-साथ स्थिरता, आत्मविश्वास, टिकाऊपन और विश्वसनीयता को भी आगे बढ़ाया है। राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्यमिता पर उनका ध्यान और अभूतपूर्व वैश्विक चुनौतियों के बीच देश को सही दिशा देने की उनकी क्षमता ने भारत को एक आत्मविश्वासी, मजबूत और दुनिया भर में सम्मान पाने वाली आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है।” राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, “जैसे-जैसे भारत ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ रहा है, विकास की यह शानदार कहानी नए अवसर पैदा कर रही है और 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को मजबूत कर रही है।” इससे पहले, केंद्रीय गृह अमित शाह ने जीडीपी के 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर प्रसन्नता जताई।

अमित शाह ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए दूरदर्शी आर्थिक सुधार देश में आर्थिक समृद्धि को निरंतर गति दे रहे हैं, जिससे भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। ऐसे समय में जब विश्व आर्थिक संकटों से जूझ रहा है, भारत की 7.7 प्रतिशत की विकास दर और सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए उसका प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि पिछले 12 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था ने कितनी मजबूती हासिल की है। चाहे महामारी का दौर हो या युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियां, मोदी जी की दूरदर्शी नीतियां ही देश को हर संकट से सुरक्षित रूप से पार ले जा रही हैं।”

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code