hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने भी पक्का किया प्लेऑफ का टिकट, सीएसके की 10वीं पराजय
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने भी पक्का किया प्लेऑफ का टिकट, सीएसके की 10वीं पराजय
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने भी पक्का किया प्लेऑफ का टिकट, सीएसके की 10वीं पराजय

Vinayak Barot
Last updated: May 21, 2022 6:54 pm
Vinayak Barot
Published: May 21, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 20 मई। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को प्लेऑफ का तीसरा स्थान भी बुक हो गया, जब राजस्थान रॉयल्स ने गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को दो गेंदों के शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।

Playoffs Qualification ✅
No. 2⃣ in the Points Table ✅

Congratulations to the @IamSanjuSamson-led @rajasthanroyals. 👏 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/ExR7mrzvFI#TATAIPL | #RRvCSK pic.twitter.com/PldbVFTOXo

— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2022

मोईन का तूफानी पचासा अर्थहीन, अश्विन ने खेली मैच जिताऊ पारी

ब्रेबोर्न सटेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम मोईन अली के तूफानी 93 रनों (57 गेंद, तीन छक्के, 13 चौके) के बावजूद छह विकेट पर 150 रनों तक ही पहुंच सकी थी। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने अर्धशतकवीर ओपनर यशस्वी जायसवाल (59 रन, 44 गेंद, एक छक्का, आठ चौके) के बाद रविचंद्रन अश्विन की मैच जिताऊ पारी (नाबाद 40 रन, 23 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) की मदद से 19.4 ओवरों में पांच विकेट पर 151 रन बना लिए।

क्वालीफायर 1 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत तय

इस परिणाम के साथ प्लेऑफ के तीन स्थानों का निर्धारण होने के अलावा क्वालीफायर 1 भी तय हो गया क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में नौवीं जीत के साथ न सिर्फ लखनऊ सुपर जाएंट्स के बराबर 18 अंक जुटाए वरन नेट रन रेट के आधार पर उससे दूसरा स्थान भी छीन लिया। अब 24 मई को पहले क्वालीफायर उसकी अंक तालिका की शीर्षस्थ टीम गुजरात टाइटंस (20 अंक) से टक्कर होगी। वहीं सीएसके 14 मैचों में 10वीं पराजय के बाद महज आठ अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल कर सका।

3⃣ Places in the Playoffs, sealed. 👍

Who will grab the 4⃣th & final spot in the Playoffs? 🤔#TATAIPL | #RRvCSK pic.twitter.com/ZxVnKgAQkV

— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2022

प्लेऑफ के चौथे टिकट पर दिल्ली कैपिटल्स व आरसीबी की निगाहें

देखा जाए तो अब प्लेऑफ के चौथे व अंतिम टिकट पर दिल्ली कैपिटल्स व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की निगाहें जा टिकी हैं। इसके पीछे गणित यह है कि शनिवार को मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और फिसड्डी मुंबई इंडियंस के बीच है, जिसमें जीत हासिल करने मात्र से दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16 अंक लेकर आरसीबी (16 अंक) को मायूस कर देगी क्योंकि उसका नेट रन रेट (+0.255) पहले ही आरसीबी (-0.253) से बेहतर है। लेकिन यदि मुंबई इंडियंस जीता तो फिर दिल्ली की टीम स्वतः बाहर हो जाएगी।

9⃣3⃣ Runs
5⃣7⃣ Balls
1⃣3⃣ Fours
3⃣ Sixes

Watch Moeen Ali's marvellous batting performance 🎥 🔽 #TATAIPL | #RRvCSK | @ChennaiIPL https://t.co/EUAAxn1eLL

— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2022

मोईन व कॉन्वे की तेजी के बाद सुस्त पड़ी सीएसके की रफ्तार

फिलहाल लीग चरण के 68वें मुकाबले की बात करें तो ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (2) को पहले ही ओवर में खोने के बावजूद सीएसके की शुरुआत तेज रही और मोईन ने डेवोन कॉन्वे (16 रन, 14 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के साथ सिर्फ 38 गेंदों पर 83 रन जोड़ दिए।

5⃣0⃣-run stand! 👏👏

Moeen Ali and Devon Conway complete a cracking half-century partnership. 👍 👍

Follow the match ▶️ https://t.co/ExR7mrzvFI#TATAIPL | #RRvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/DfPPY8yG6U

— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2022

लेकिन यहीं 10 रनों के भीतर तीन विकेट निकल जाने से रनों की रफ्तार अचानक धीमी हो गई (4-95)। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि मोईन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (26 रन, 28 गेंद, एक छक्का, एक चौका) अगली 52 गेंदों पर सिर्फ 51 रन जोड़ सके और लगातार गेंदों पर आउट भी हो गए। ओबेद मैकॉय व यजुवेंद्र चहल ने आपस में चार विकेट बांटे।

.@ashwinravi99 put on a solid all-round show & bagged the Player of the Match award as @rajasthanroyals beat #CSK. 👏 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/ExR7mrzvFI#TATAIPL | #RRvCSK pic.twitter.com/TWPU9ll8Vk

— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2022

राजस्थान रॉयल्स को भी मध्य ओवरों में जूझना पड़ा

अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य के सामने राजस्थान रॉयल्स ने मौजूदा सत्र में तीन शतक लगा चुके ओपनर जोस बटलर (2) को भले ही जल्द गंवा दिया। लेकिन यशस्वी ने कप्तान संजू सैमसन (15) के साथ 51 रन जोड़ दिए। हालांकि इसके बाद टीम की रन गति सुस्त पड़ती दिखी और अगली 47 गेंदों के अंदर सिर्फ 45 रनों की वृद्धि पर संजू, देवदत्त पडिक्कल (3), यशस्वी और सिमरोन हेटमायर (6) निकल गए (5-112)। इनमें यशस्वी और हेटमायर तो प्रशांत सोलंकी (2-20) के शिकार बने।

स्कोर कार्ड

फिलहाल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अश्विन ने जरूरत के वक्त मोर्चा संभाला और रियान पराग (नाबाद 10 रन) के साथ 22 गेंदों पर अटूट 39 रनों की साझेदारी से अंक तालिका में राजस्थान का दूसरा स्थान व प्लेऑफ टिकट पक्का कर दिया।

You Might Also Like

एलपीजी सिलेंडर की कीमत से लेकर क्रेडिट कार्ड तक के नियम 1 दिसम्बर से बदल जाएंगे
उत्तर प्रदेश : इटावा में टायर फटने के बाद डीसीएम से टकराई कार, छह लोगों की मौत, छह घायल
पहलगाम आतंकी हमले में अब तक 26 पर्यटकों की मौत, सऊदी यात्रा बीच में छोड़कर लौट रहे पीएम मोदी
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश – पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के मामले में बिहार सरकार पेश करे रिकॉर्ड
यशवंत सिन्हा को चोट, द्रौपदी मुर्मू को क्यों दिया वोट, अब विधायकों की ‘अंतरात्मा’ टटोल रही कांग्रेस
TAGGED:Chennai Super KingsCricketCSKPlayoff TicketsRajasthan royalsRavichandran Ashwintata ipl
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

धनतेरस पर शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार,  सेंसेक्स 364 अंक चढ़ा, निफ्टी 24500 के करीब

Revoi Editor
Revoi Editor
October 29, 2024
नवाब मलिक को लेकर दोनों डिप्टी सीएम में तकरार, देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को लिखा पत्र
The second wave of Coronavirus killed 719 doctors: IMA
दिल्ली की अदालत का ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन को जमानत देने से इनकार
निर्वाचन आयोग ने अपमानजनक टिप्पणियों के लिए दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को फटकार लगाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?