hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वाराणसी से सोमनाथ तक सीधी ट्रेन पर रेलवे बोर्ड की मुहर, जल्द घोषित होगी परिचालन की तिथि
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > वाराणसी से सोमनाथ तक सीधी ट्रेन पर रेलवे बोर्ड की मुहर, जल्द घोषित होगी परिचालन की तिथि
राष्ट्रीयहिन्दी

वाराणसी से सोमनाथ तक सीधी ट्रेन पर रेलवे बोर्ड की मुहर, जल्द घोषित होगी परिचालन की तिथि

Vinayak Barot
Last updated: September 1, 2023 5:27 pm
Vinayak Barot
Published: September 1, 2023
Share
SHARE

गोरखपुर, 1 सितम्बर। भोलेनाथ की नगरी वाराणसी से सोमनाथ तक सीधी ट्रेन के परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। वाराणसी शहर के बनारस (मंडुवाडीह) स्टेशन से सोमनाथ के नजदीकी स्टेशन वेरावल तक ट्रेन चलाने के पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) और पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के संयुक्त प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने गत 29 अगस्त को मुहर लगा दी। साथ ही ट्रेन नंबर के साथ समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। जल्द ही ट्रेन के परिचालन की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।

वेरावल व बनारस के बीच चलाई जाएगी साप्ताहिक ट्रेन

गौरतलब है कि अभी एनईआर से सोमनाथ के लिए कोई सीधी ट्रेन नही है। इस सेवा के शुरू हो जाने से यात्री बाबा विश्नाथ के साथ ही सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यात्रा बिना ट्रेन बदले कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन संख्या 12945 वेरावल से प्रत्येक सोमवार को और ट्रेन संख्या 12946 बनारस से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

24 कोच की सुपरफास्ट ट्रेन गोरखपुर तक बढ़ाई जा सकती है

यह नई ट्रेन 24 कोच की होगी। इसमें फर्स्ट एसी का एक, सेकेण्ड एसी के दो, थर्ड एसी के 6, स्लीपर के आठ और जनरल के चार कोच लगाए जाएंगे। हालांकि इस ट्रेन के शुभारंभ की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन दोनों रेलवे ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे के सूत्रों का यह भी कहना है कि ट्रेन आगे चलकर गोरखपुर तक बढ़ाई जा सकती है।

ट्रेन का निर्धारित रूट

गाड़ी संख्या 12945 वेरावल (सोमनाथ) – बनारस

  • वेरावल से प्रस्थान – प्रत्येक सोमवार तड़के 4.15 बजे।
  • अहमदाबाद आगमन – दोपहर 1.25 बजे।
  • कोटा आगमन – देर रात 12.05 बजे।
  • प्रयागराज आगमन – मंगलवार पूर्वाह्न 11.50 बजे।
  • बनारस आगमन – मंगलवार दोपहर 2.35 बजे।

गाड़ी संख्या 12946 बनारस – वेरावल (सोमनाथ)

  • बनारस से प्रस्थान – बुधवार सुबह 7.30 बजे।
  • प्रयागराज आगमन – पूर्वाह्न 10 बजे।
  • कोटा आगमन – रात 10.35 बजे।
  • अहमदाबाद आगमन – गुरुवार पूर्वाह्न 9.05 बजे।
  • वेरावल आगमन – शाम 6.45 बजे।

You Might Also Like

हैती के राष्ट्रपति की हत्या : अब तक 17 संदिग्ध हिरासत में, 2 हैती मूल के अमेरिकी नागरिक
पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 31 मई तक मूसलाधार बारिश की IMD ने दी चेतावनी
दिल्ली पुलिस के सामने बृजभूषण सिंह ने दर्ज कराया बयान, यौन शोषण के आरोपों को किया खारिज
सपा-बसपा-कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को बनाया बीमारु प्रदेश : केंद्रीय मंत्री नकवी
कराची में 13 घंटों तक दहकता रहा शॉपिंग प्लाजा, अग्निकांड में अब 14 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा लापता
TAGGED:direct trainNERRailway BoardVaranasi to Somnath
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

टी20 विश्व कप : वेस्टइंडीज को अगले वर्ष का टिकट नहीं, सुपर12 चरण के लिए 8 टीमों को मिली सीधी अर्हता

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 7, 2021
EU अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर की चेतावनी- ईरान के हमलों से वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता खतरे में
सोमालिया में अमेरिकी सेना की एयर स्ट्राइक, अल-शबाब के 30 लड़ाके मारे गए
कोरोना की किसी भी लहर से बच्चों में गंभीर संक्रमण का खतरा नगण्य : डॉ. गुलेरिया
નરેન્દ્ર મોદીને પીએમ માનતી નથી, 23 મે બાદ નવા પીએમ સાથે કરીશ વાત : મમતા બેનર્જી
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?