hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘किसान आंदोलन’ के बीच राहुल गांधी का वादा – ‘स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसानों को देंगे MSP’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ‘किसान आंदोलन’ के बीच राहुल गांधी का वादा – ‘स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसानों को देंगे MSP’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘किसान आंदोलन’ के बीच राहुल गांधी का वादा – ‘स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसानों को देंगे MSP’

Revoi Editor
Last updated: February 13, 2024 6:48 pm
Revoi Editor
Published: February 13, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 फरवरी। ‘दिल्ली कूच’ के एलान के साथ किसान संगठनों के उग्र होते प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने किसानों को एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने का फैसला किया है। मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर इसकी घोषणा की।

कांग्रेस नेता के अनुसार उनकी पार्टी ने देश के हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन आयोग के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी देने का फैसला किया। उन्होंने इसे किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है।

राहुल बोले – न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी

राहुल गांधी ने एक्स पर किसानों को संबोधित करते हुए लिखा, ‘किसान भाइयों, आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।’

किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है!

कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है।

यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा।

न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।#KisaanNYAYGuarantee

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 13, 2024

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी सहित अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए लगभग 200 किसान यूनियनों द्वारा आयोजित ‘दिल्ली चलो मार्च’ के बीच कांग्रेस नेता की गारंटी आई है।

कँटीले तार, ड्रोन से आँसू गैस, कीले और बंदूक़ें… सबका है इंतज़ाम,

तानाशाही मोदी सरकार ने किसानों की आवाज़ पर जो लगानी है लगाम !

याद है ना “आंदोलनजीवी” व “परजीवी” कहकर किया था बदनाम, और 750 किसानों की ली थी जान ?

10 सालों में मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने… pic.twitter.com/9iUAzFeXgg

— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 13, 2024

उधर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने भी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत एक कार्यक्रम में इसी तरह की गारंटी दी। खरगे ने कहा था, ‘यदि कांग्रेस केंद्र में (लोकसभा चुनाव के बाद) सत्ता में आती है, तो वह किसानों के हित में एमएसपी की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करेगी। यह हमारी पहली गारंटी है।’

You Might Also Like

मानसून सत्र: लोकसभा में SIR के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
राजू श्रीवास्‍तव को वेंटिलेटर पर सुनाया गया अमिताभ बच्‍चन का वॉयस मैसेज -‘उठो, अभी बहुत काम करना है’
बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है: नीरज कुमार
यूपी विधानसभा : दो दिनों में 393 विधायकों ने ली शपथ, शिवपाल सिंह और आजम खान समेत 10 एमएलए बाकी
कोरोना से राहत : दिल्ली में 28 फरवरी से हटेगा नाइट कर्फ्यू, एक अप्रैल से ऑफलाइन होंगे स्कूल
TAGGED:farmer movementLegal guarantee of MSP to farmersRahul Gandhi's promiseWill give MSP to farmers
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?