1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. नंदुरबार की रैली में राहुल गांधी का प्रहार – ‘पीएम मोदी ने संविधान नहीं पढ़ा…सिर्फ रंग देखा’
नंदुरबार की रैली में राहुल गांधी का प्रहार – ‘पीएम मोदी ने संविधान नहीं पढ़ा…सिर्फ रंग देखा’

नंदुरबार की रैली में राहुल गांधी का प्रहार – ‘पीएम मोदी ने संविधान नहीं पढ़ा…सिर्फ रंग देखा’

0
Social Share

नंदुरबार, 14 नवम्बर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान चरम पर है और भाजपा और कांग्रेसनीत गठबंधन पार्टियों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज नंदुरबार में विशाल जनसभा को संबोधित किया और लड़की बहन योजना के लिए भाजपा पर जमकर हमला बोलने के साथ संविधान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी प्रहार किया।

जिन्होंने संविधान नहीं पढ़ा है उन्हें तो संविधान खोखला लगेगा ही

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने संविधान नहीं पढ़ा है उन्हें तो संविधान खोखला लगेगा ही। संविधान को रौंदने वाले ही संविधान को खोखला बता रहे है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान नहीं पढ़ा है बल्कि उन्होंने सिर्फ संविधान का रंग देखा है।

संविधान विरोधी ताकतों को हराकर महाराष्ट्र में MVA की सरकार बनाएंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘संविधान ने हम सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है, आगे बढ़ने की शक्ति दी है। हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे और संविधान विरोधी ताकतों को हराकर महाराष्ट्र में महा विकास घाड़ी की सरकार बनाएंगे।’ उन्होंने पीएम मोदी के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधा।

महिलाओ को प्रति माह 3 हजार रुपये व मुफ्त बस सेवा का वादा

रैली में उन्होंने यह भी वादा किया कि महाविकास आघाड़ी की सरकार बनने पर महालक्ष्मी योजना के जरिए महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। महिलाओं को मुफ्त बस सेवा देंगे और किसानों के तीन लाख तक के कर्ज माफ करेंगे। उल्लेखनीय है कि महायुति सरकार ने ‘लड़की बहन योजना’ के जरिए महिलाओं को 1500 रुपये की सहायता शुरू की है। विरोधियों ने लड़की बहन योजना को लेकर महायुति पर आरोप लगाए हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code