राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा परिणय सूत्र में आबद्ध, शादी के बाद की पहली फोटो आई सामने

मुंबई, 24 सितम्बर। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक दूजे के हो गए हैं। राजस्थान के उदयपुर में रविवर को विवाह की सभी रस्में निभाई गईं, जिसमें करीबी लोग ही शामिल थे।

इस खूबसूरत कपल की बहुचर्चित शादी के बाद की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई है। परिणीति और राघव की शादी में तस्वीरें और वीडियोज शेयर करना मना था। फिलहाल सभी का इंतजार खत्म हो गया। शादी के बाद की उनकी पहली तस्वीर सामने आ गई है। परिणीति पिंक कलर की साड़ी में हैं और राघव ने ब्लैक कलर का सूट पहना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

शाम से ही परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरों का फैन्स इंतजार कर रहे थे। पपराजी वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर पोस्ट की हैं। परिणीति ने पिंक कलर की साड़ी के साथ हैवी नेकलेस मैच किया। उन्होंने हाथों में मेहंदी और मांग में सिंदूर लगाया है। परिणीति और राघव दोनों कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। संभवत: यह फोटो शादी के बाद आयोजित हुई पार्टी की है।

उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई वेडिंग पार्टी

परिणीति और राघव ने उदयपुर के द लीला पैलेस में ड्रीम वेडिंग की। सभी ने उन्हें जिंदगी की इस नई पारी की शुभकामनाएं दीं। शादी के बाद उन्होंने रात में एक पार्टी का आयोजन किया। पार्टी की थीम ब्लैक एंड ह्वाइट रखी गई। शादी में परिणीति की ओर से जो सेलिब्रिटी पहुंचे, उनमें सानिया मिर्जा और मनीष मल्होत्रा भी शामिल हैं जबकि राघव की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिवसेना से आदित्य ठाकरे शादी में शामिल हुए।

नहीं पहुंचे प्रियंका और निक जोनस

परिणीति की कजिन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस शादी में नहीं आए। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को शादी के हर फंक्शन में देखा गया। उन्होंने दिल्ली में संगीत भी अटेंड किया था। उसके बाद वह शादी में उदयपुर पहुंचीं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर परिणिति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस ओर इशारा कर दिया था कि वह नहीं आ पाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular