1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. पंजाब के सीएम भगवंत मान का राहुल गांधी पर तंज – 52 वर्ष की उम्र में खुद को युवा लीडर कहते हैं
पंजाब के सीएम भगवंत मान का राहुल गांधी पर तंज – 52 वर्ष की उम्र में खुद को युवा लीडर कहते हैं

पंजाब के सीएम भगवंत मान का राहुल गांधी पर तंज – 52 वर्ष की उम्र में खुद को युवा लीडर कहते हैं

0
Social Share

शिमला, 11 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा तंज कसते हुए कहा है कि वह 52 वर्ष की अवस्था पार करने के बाद भी खुद को युवा लीडर कहते हैं।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल हुई है। अब पार्टी की निगाहें इस वर्षांत हिमाचल प्रदेश के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव पर हैं। इसके लिए पार्टी ने कमर कस ली है और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब सीएम राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने के मद्देनजर रैलियां कर रहे हैं।

हमारे बाप 50 की उम्र पार कर गए हैं और उन्हें हम बुजुर्ग कहते हैं

इसी क्रम में भगवंत मान ने यहां आहूत एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर प्रहार किया। उन्होंने सीधे राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा – ‘आज तक मुझे लगता है 52-53 साल उम्र होगी राहुल गांधी की। लेकिन अब भी युवा लीडर हैं। हमारे बाप 50 की उम्र पार कर गए हैं और उन्हें हम बुजुर्ग कहते हैं। ये 53 साल के होकर भी युवाओं के नेता हैं।’ इस बीच सभागार में बैठी हुई जनता हंसती हुई नजर आती है।

हम पर कुछ जवानी नहीं आई। हमें भी जवान समझिए

भगवंत मान ने जनता से सवाल पूछते हुए कहा, ‘क्या जवानी सिर्फ अखिलेश यादव पर आई। क्या जवानी सिर्फ राहुल गांधी पर आई? क्या जवानी सिर्फ मजीठिया पर आई? हम पर कुछ जवानी नहीं आई। हमें भी जवान समझिए।’ गौरतलब है कि राहुल गांधी आगामी 19 जून को 52 वर्ष के पूरे हो जाएंगे।

वयोवृद्ध प्रकाश सिंह बादल को भी नहीं छोड़ा

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधते हुए मान ने कहा, ‘अगर आपकी उम्र 37 साल से ऊपर हो जाए तो आप सरकारी जॉब के लिए आवेदन नहीं कर सकते। आप ओवर एज हो जाते हैं, लेकिन हमारे यहां प्रकाश सिंह बाद 94 वर्ष की उम्र में चुनाव लड़ते हैं। वह क्यों नहीं ओवर ऐज होते?’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code