1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. पंजाब : सीएम भगवंत मान 50 वर्ष की उम्र में फिर बने पिता, दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म
पंजाब : सीएम भगवंत मान 50 वर्ष की उम्र में फिर बने पिता, दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

पंजाब : सीएम भगवंत मान 50 वर्ष की उम्र में फिर बने पिता, दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

0
Social Share

चंडीगढ़, 28 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 वर्ष की वय में फिर पिता बन गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मोहाली के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। उन्हें बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  भगवंत मान ने 26 फरवरी को इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी कि वह बेहद खुश हैं क्योंकि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। मार्च में खुशखबरी आने वाली है।

मान ने वर्ष 2022 में की थी दूसरी शादी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ वर्ष 2022 में दूसरी शादी की थी। इस शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह, सांसद राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता पहुंचे थे। कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव की रहने वालीं गुरप्रीत का परिवार सियासी रसूख रखता है।

9 साल पहले हुआ था पहली पत्नी से तलाक

भगवंत मान की पहली शादी इंद्रपीत कौर के साथ हुई। मान को इंद्रपीत कौर से दो बच्चे हुए। बेटे का नाम दिलशान मान और बेटी का नाम सीरत कौर हैं। मान के दोनों बच्चे अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। मान ने इंद्रपीत के साथ साल 2015 में तलाख लिया था। हालांकि, मान की पहली पत्नी से दोनों बच्चे पिता के करीब हैं। जब मान ने पंजाब के सीएम पद की शपथ ली थी, तब दोनों बच्चों ने शपथ समारोह में शिरकत की थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code