1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. पैगंबर मुहम्मद विवाद : नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में एक और FIR, बीड पुलिस ने दर्ज किया मामला
पैगंबर मुहम्मद विवाद : नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में एक और FIR, बीड पुलिस ने दर्ज किया मामला

पैगंबर मुहम्मद विवाद : नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में एक और FIR, बीड पुलिस ने दर्ज किया मामला

0
Social Share

मुंबई, 16 जून। महाराष्ट्र की बीड पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नूपुर शर्मा के खिलाफ इस संबंध में पहले से ही मुंबई, ठाणे और महाराष्ट्र के कुछ अन्य थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक वकील सैय्यद अजीम ने बीड पुलिस से शिकायत की थी कि टीवी पर बहस के दौरान शर्मा की टिप्पणी से मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर बीड पुलिस ने बुधवार को नूपुर शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए और 505(2) के तहत मामला दर्ज किया।

भाजपा ने विवाद बढ़ने और बयान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना होने के बाद अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code