hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रमोद तिवारी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई कांग्रेस नेता लखनऊ में हाउस अरेस्‍ट, जानें वजह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > प्रमोद तिवारी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई कांग्रेस नेता लखनऊ में हाउस अरेस्‍ट, जानें वजह
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

प्रमोद तिवारी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई कांग्रेस नेता लखनऊ में हाउस अरेस्‍ट, जानें वजह

Vinayak Barot
Last updated: June 16, 2022 1:15 pm
Vinayak Barot
Published: June 16, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 16 जून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केरल के वायनाड से लोकसभा के सदस्य राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन भेजे जाने और उनसे पूछताछ का विरोध उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। लखनऊ में गुरुवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं ने राजभवन घेराव की योजना तैयार की थी। उनके घेराव करने से पहले ही इन सभी को हाउस अरेस्ट किया गया है।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश राजभवन का घेराव करने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है। लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई नेताओं को नजरबंद किया है। लखनऊ में ही पूर्व राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया को भी उनके घर में ही पुलिस के घेरे में रखा गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से समन भेजे जाने के विरोध में आज राजभवन के घेराव का ऐलान किया था। कांग्रेस विधायक दल की नेता अपनी पुत्री अराधना मिश्रा उर्फ मोना के सरकारी आवास में प्रमोद तिवारी को नजरबंद किया गया है। माना जा रहा है कि प्रमोद तिवारी इस मुद्दे पर मीडिया से भी बात करेंगे। इस दौरान वह राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे षडयंत्र का भी खुलासा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से बीते दो दिन से नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने करीब 23 घंटों तक पूछताछ की है। यह पूछताछ आज भी चलेगी। दो दिन में कांग्रेस नेता महज 20-25 सवालों के ही जवाब दे सके हैं। राहुल ने ईडी से इस मामले में जल्दी पूछताछ पूरी करने की मांग की थी, लेकिन उन्हें बुधवार को दोबारा समन किया गया था। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले दिन करीब नौ घंटों की पूछताछ के दौरान बैंक खातों, विदेशों में संपत्ति से जुड़े सवाल किए गए थे। दूसरे दिन अधिकारियों ने लगभग 10 घंटों तक सवाल पूछे। बताया जा रहा है कि उस दौरान भी राहुल निजी बैंक खातों को लेकर ठीक तरह से जवाब नहीं दे सके थे।

You Might Also Like

हार्दिक पटेल का दावा – गुजरात में कांग्रेस जीत रही, इसलिए भाजपा ने सीएम रूपाणी से लिया इस्तीफा
श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सचित्रा सेनानायके मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोप में गिरफ्तार
GST: हेलो! अभी भी दाम नहीं घटा रहे दुकानदार… राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन को मिली 4000 शिकायतें
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा रहा सफल: रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने का दोनों देशों ने किया ऐलान, भारत को मिलेंगे एफ-35 लड़ाकू विमान
केंद्र सरकार ने दिए संकेत – 12-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को जल्द मिल सकती है कोरोनारोधी वैक्सीन
TAGGED:congress leaderHouse arrestlucknowNaseemuddin SiddiquiPramod Tiwari
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?