hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सपा विधायक इरफान सोलंकी और करीबियों की 150 करोड़ की संपत्ति चिह्नित, कभी भी हो सकती है जब्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सपा विधायक इरफान सोलंकी और करीबियों की 150 करोड़ की संपत्ति चिह्नित, कभी भी हो सकती है जब्त
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सपा विधायक इरफान सोलंकी और करीबियों की 150 करोड़ की संपत्ति चिह्नित, कभी भी हो सकती है जब्त

Vinayak Barot
Last updated: January 29, 2023 12:16 pm
Vinayak Barot
Published: January 29, 2023
Share
SHARE

कानपुर, 29 जनवरी। यूपी के कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस के पास इरफान और उनके सहयोगियों की 105 करोड़ की संपत्तियों की सूची पहले से थी। इसके बाद नगर निगम और कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने पुलिस को 45 करोड़ की संपत्ति की सूची सौंप दी है।

पुलिस इन संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी कर रही है। शनिवार को जेसीपी आंनद प्रकाश तिवारी ने इरफान और उनके सहगियों पर दर्ज छह मुकदमों की समीक्षा की। इसके साथ ही विवेचकों को 10 फरवरी तक सभी मुकदमों की चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर विवादित प्लाट पर बनी झोपड़ी में आग लगाने, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने, बांग्लादेशी नागरिक को प्रमाण पत्र देने, रंगदारी मांगने, मोरंग कारोबारी की 400 गज जमीन पर कब्जा करने, पुलिस से अभद्रता करने समेत गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। पिछले दो महीनों में इरफान सोलंकी पर 6 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही इरफान पर मुकदमों संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

विधायक है गैंग लीडर

पुलिस ने गैंगेस्टर की काररवाई में विधायक इरफान सोलंकी, भाई रिजवान सोलंकी, विधायक के गुर्गे हिस्ट्रीशीटर इजराइ आटे वाला, शौकत अली, मोहम्मद शरीफ को आरोपित बनाया था। इरफान को इस गैंग का लीडर बनाया था। आरोप है कि विधायक इरफान सोलंकी ने गैंग बनाकर वसूली, जमीन कब्जाने का काम किया है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत ये सभी संपत्तियां जब्त की जाएगी, जबकि इरफान सोलंकी ने विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में 10 करोड़ की संपत्ति दिखाई थी।

150 करोड़ की संपत्ति चिह्नित

ज्वाइंट सीपी आंनद प्रकाश तिवारी का कहना है कि चिह्नित की गई संपत्ति अपराध से अर्जित की गई है। 105 करोड़ की संपत्ति पहले ही चिह्नित की कर ली गई थी, जिसमें जाजमऊ हमराज कंस्ट्रक्शन की संपत्ति शामिल थी, लेकिन नगर निगम और केडीए ने इरफान सोलंकी और उनके सहयोगियों के संपत्ति की सूची सौंप दी है। इस तरह से पुलिस कमिश्नर के पास 150 करोड़ की अवैध संपत्ति की सूची पहुंच चुकी है।

You Might Also Like

NTA ने जारी किया 10 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए CUET-UG का परिणाम, इस वेबसाइट पर जाकर देखें रिजस्ट और स्कोर
उत्तर प्रदेश : आजम खान की बनाई जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन पर अब उत्तर प्रदेश सरकार का कब्जा
अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों को वर्ष 2021 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
अमृत भारत स्टेशन योजना : पीएम मोदी आज बीकानेर से 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान कानपुर कोर्ट में पेश, एक साल की सजा, जमानत भी मिली
TAGGED:Irfan SolankiProperty worth 150 crores markedSP MLA
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?