1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति मुर्मु ने की कई राज्यपालों की नियुक्ति, संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल
राष्ट्रपति मुर्मु ने की कई राज्यपालों की नियुक्ति, संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल

राष्ट्रपति मुर्मु ने की कई राज्यपालों की नियुक्ति, संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल

0
Social Share

नई दिल्ली, 28 जुलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार और रमन डेका को राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार रात जारी विज्ञप्ति यह जानकारी दी गई। विज्ञप्त के अनुसार संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

वहीं, हरिभाऊ किसनराव बागडे को राजस्थान का राज्यपाल और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल, डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी. एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कटारिया के पास चंडीगढ़ के प्रशासक की भी जिम्मेदारी है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस बीच, श्रीमती मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाल रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया। विज्ञप्ति के अनुसार उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code