1. Home
  2. राज्य
  3. UP के प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल : 100 साल पुराना मकान ढहा, दंपती समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक घायल
UP के प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल : 100 साल पुराना मकान ढहा, दंपती समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक घायल

UP के प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल : 100 साल पुराना मकान ढहा, दंपती समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक घायल

0
Social Share

प्रतापगढ़, 6 जुलाई। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान देर रात अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे, जिससे वे मलबे में दब गए। इस हादसे में दो मासूम बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

रात दो बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, देर रात करीब दो बजे मकान की छत भरभराकर गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसी चलने से सभी एक ही कमरे में सो रहे थे

बताया जा रहा है कि बारिश के बीच एसी चलने के कारण परिवार के सभी सात सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान मकान ढह गया और पूरा परिवार मलबे में दब गया।

सीओ सिटी ने क्या बताया

सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबा हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें शामिल हैं—

  • प्रमोद श्रीवास्तव (60 वर्ष)
  • रीता श्रीवास्तव (55 वर्ष)
  • नितिन श्रीवास्तव (25 वर्ष)
  • माधुरी श्रीवास्तव (23 वर्ष)
  • माधव (1 वर्ष)
  • अद्विक (10 माह)

वहीं, अमन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

घायल अमन ने सुनाई हादसे की आपबीती

घायल अमन श्रीवास्तव ने बताया कि नींद खुलने पर उन्हें एहसास हुआ कि वे मलबे में दबे हुए हैं। किसी तरह बाहर निकलने के बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों और अन्य लोगों को बुलाया।

पड़ोसियों ने बताया भयावह मंजर

पड़ोसियों के अनुसार, पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई। ऊपर की मंजिल का मलबा नीचे आ गिरा, जिससे घर में सो रहे सभी लोग दब गए। राहत-बचाव के दौरान केवल एक व्यक्ति को जीवित निकाला जा सका।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code