1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. मौसम विभाग का अनुमान : पूर्वी भारत में 5 दिनों तक गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान : पूर्वी भारत में 5 दिनों तक गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान : पूर्वी भारत में 5 दिनों तक गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना

0
Social Share

नई दिल्ली, 4 मई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए पूर्वोत्तर भारत में तूफान और तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है जबकि रविवार (5 मई) से नौ मई यानी पांच दिनों तक पूर्वी भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी का अनुमान है कि देश के अलग-अलग पूर्वी क्षेत्रों में रविवार तक और दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ स्थानों पर कम तीव्रता के साथ भीषण गर्मी की स्थिति 6 मई तक जारी रहेगी। रविवार को पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी की स्‍थ‍िति बने रहने की संभावना है। कर्नाटक के आंतरिक भागों में सात मई जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में आठ मई तक गर्मी की स्थिति बनी रहेगी।

रायलसीमा का नंद्याल सर्वाधिक गर्म, 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान

इस बीच रायलसीमा के नंद्याल में सबसे अधिक तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा में 15 अप्रैल से, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में 17 अप्रैल और रायलसीमा में 24 अप्रैल से भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code