hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर गरमाई सियासत! निशिकांत दुबे बोले- ‘कांग्रेस कम से कम…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर गरमाई सियासत! निशिकांत दुबे बोले- ‘कांग्रेस कम से कम…’
राष्ट्रीयहिन्दी

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर गरमाई सियासत! निशिकांत दुबे बोले- ‘कांग्रेस कम से कम…’

Revoi Editor
Last updated: July 22, 2025 9:51 am
Revoi Editor
Published: July 22, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 जुलाई। भारत के 14वें उप राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे जगदीप धनखड़ ने अचानक सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे राजनीति में हलचल मच गई। जगदीप धनखड़ के इस चौंकाने वाले कदम से विपक्ष भी हैरान रहा और लाजमी है कि कई अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी गईं। ऐसी ही एक प्रतिक्रिया पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने निशाना साधा है।

Contents
निशिकांत दुबे की प्रतिक्रियामीडिया में चल रहीं पुरानी खबरों का दिया हवालाजयराम रमेश ने क्या कहा था?

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जगदीप धनखड़ को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि धनखड़ का यह कदम अप्रत्याशित था और वे उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया था कि जगदीप धनखड़ के इस फैसले के पीछे बड़ी राजनीति हो सकती है।

निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया

इसपर अब झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने निशाना साधा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- “फिल्म में कादर खान जी का रोल चरितार्थ कर रहा है विपक्ष। अभी उनको हटाने का प्रस्ताव लेकर आए थे। कम से कम व्यक्ति के स्वास्थ्य का तो ख्याल रखें।”

मीडिया में चल रहीं पुरानी खबरों का दिया हवाला

इस दौरान निशिकांत दुबे ने एक मीडिया आर्टिकल का हवाला देते हुए लिखा, “भारत के विपक्षी दलों ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रस्ताव रखा था। विपक्षी दलों ने उन पर संसद के उच्च सदन के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका में पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया था। देश के इतिहास में यह इस तरह का पहला कदम था।”

जयराम रमेश ने क्या कहा था?

जयराम रमेश ने लिखा था, “उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति का अचानक इस्तीफा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही अकल्पनीय भी है। शाम में मैं उनके साथ था, वहां कई अन्य सांसद भी साथ थे, शाम 7:30 बजे मेरी उनसे फोन पर बातचीत भी हुई थी।” जयराम रमेश ने दावा किया है कि निःसंदेह जगदीप धनखड़ को अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए लेकिन यह भी स्पष्ट है कि उनके इस बिल्कुल अप्रत्याशित इस्तीफे के पीछे जो दिखाई दे रहा है, उससे कहीं अधिक है।

You Might Also Like

सीएम शिंदे के मंत्री तानाजी का विवादित बयान- NCP मंत्रियों के बगल में बैठता हूं, तो उल्टी आती है
मुंबई के पूर्व क्रिकेट कप्तान मिलिंद रेगे का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
कांग्रेस ने वीडियो जारी कर कहा – भाजपा सदस्यों ने खरगे और महिला सांसदों के साथ की धक्का-मुक्की 
एथिक्स कमेटी ने कहा, – ‘2 नवम्बर को पेश हों महुआ मोइत्रा, इससे आगे नहीं बढ़ाएंगे तारीख’
मध्य प्रदेश : मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, कई घायल
TAGGED:COngressJagdeep DhankharNishikant DubeyPoliticsResignationVice President Dhankhar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?