1. Home
  2. हिन्दी
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस एक और शख्स को लिया हिरासत में
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस एक और शख्स को लिया हिरासत में

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस एक और शख्स को लिया हिरासत में

0
Social Share

मुंबई, 18 अप्रैल। सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब एक और शख्स को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में बधुवार (17 अप्रैल) रात को एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और शूटरों के बीच संपर्क का काम किया था।

  • दो आरोपी कच्छ से हुए थे गिरफ्तार

रविवार की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर दोनों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक दो संदिग्धों में से एक सागर कुमार पलक को घटना से कुछ घंटे पहले कथित तौर पर एक बंदूक मुहैया कराई गई थी, जो 13 अप्रैल की रात को बांद्रा इलाके से ली गई थी। हालांकि, हथियार की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक सामने नहीं आई है। दोनों आरोपी बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं। इन दोनों को गुजरात के कच्छ जिले के एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था।

  • अधिकारियों ने किया खुलासा

16 अप्रैल को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी थी कि दो लोगों ने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर के आसपास के इलाके की तीन बार रेकी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

रविवार सुबह बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ लिया गया था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code