hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम शहबाज शरीफ बंधक संकट के बीच बलूचिस्तान पहुंचे, BLA का दावा – हार छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहा पाक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पीएम शहबाज शरीफ बंधक संकट के बीच बलूचिस्तान पहुंचे, BLA का दावा – हार छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहा पाक
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम शहबाज शरीफ बंधक संकट के बीच बलूचिस्तान पहुंचे, BLA का दावा – हार छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहा पाक

Revoi Editor
Last updated: March 13, 2025 6:00 pm
Revoi Editor
Published: March 13, 2025
Share
SHARE

इस्लामाबाद, 13 मार्च। पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान में बीते मंगलवार को हाईजैक की गई जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर जारी संशय के बीच पाक पीएम शहबाज शरीफ गुरुवार को बलूचिस्तान के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। शहबाज शरीफ के साथ उप प्रधानमंत्री इशाक डार, संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार, संघीय योजना एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल, संघीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नवाबजादा मीर खालिद मगसी और अन्य लोग भी बलूचिस्तान पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार की रात दावा किया था कि उसने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया है और सभी 346 बंधकों को रिहा कराने के साथ बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)  के सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया है। वहीं दूसरी ओर BLA का कहना है कि पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) द्वारा किए गए दावे झूठे हैं और पाकिस्तान हार को छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहा है।

‘कई मोर्चों पर चल रही है लड़ाई‘

पाकिस्तानी पीएम के बलूच दौर के बीच बलूच लिबरेशन आर्मी ने बयान जारी कर कहा, ‘ISPR द्वारा किए गए दावे झूठे है और पाक हार को छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। जमीनी हकीकत ये है कि कई मोर्चों पर लड़ाई जारी है और दुश्मन को भारी नुकसान और सैन्य क्षति हो रही है। पाक की सेना न तो युद्ध के मैदान में जीत हासिल कर पाई है और न ही अपने बंधक कर्मियों को बचाने में कामयाब हो पाई है।’

बीएलए ने दावा किया कि पाकिस्तानी राज्य और उसके प्रचार तंत्र ने जिन व्यक्तियों को बरामद करने का दावा किया है, उन्हें सच में बलूच लिबरेशन आर्मी ने ही अपने युद्ध नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के तहत रिहा किया था। इसके विपरीत पाकिस्तानी सेना अपने कर्मियों को बंधक बनाकर छोड़ कर प्रचार के जरिए से अपनी हार को छुपाती रहती है।

‘बलूच लोगों को निशाना बना रही पाक सेना‘

बीएलए ने यह भी दावा किया है कि फिलहाल युद्ध तेजी से जारी है और स्वतंत्रता सेनानी सभी मोर्चों पर पाकिस्तान को पीछे हटने के लिए मजूबर कर रहे हैं। जमीनी लड़ाई में विफल होने के बाद पराजित सेना ने निहत्थे नागरिकों पर हमला करके अपनी सैन्य लाचारी का बदला लेने के कोशिश में स्थानीय बलूच आबादी को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी राज्य को युद्धबंदियों के मुद्दे पर गंभीरता दिखाने और कैदियों की अदला-बदली की दिशा में कदम उठाने का मौका दिया था, लेकिन अपने सैनिकों की जान बचाने के बजाय, पाक सेना युद्ध पर अड़ी है। अब जबकि राज्य ने अपने बंधकों को मरने के लिए छोड़ दिया है तो उनकी मौत की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। हमारा संघर्ष जीत तक जारी रहेगा।

BLA ने दावा किया कि यह लड़ाई अब पाकिस्तानी राज्य के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। हर टकराव में दुश्मन की हार अपरिहार्य है और बीएलए इस युद्ध को अपनी शर्तों पर तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है।

‘इलाके के दौरे की अनुमति‘

बीएलए पाकिस्तान को जमीनी हकीकत स्वीकार करने की चुनौती देता है। यदि पाक सेना वाकई जीत का दावा करती है तो उसे स्वतंत्र पत्रकारों और निष्पक्ष स्रोतों को युद्धग्रस्त इलाकों में जाने की अनुमति देनी चाहिए ताकि दुनिया को पता चल सके कि पाकिस्तानी सेना को कितना नुकसान हुआ है।

पाक सेना ने किया था ये दावा

इसके पूर्व बुधवार रात ISPR के महानिदेशक अहमद शरीफ चौधरी की तरफ से कहा गया था कि सभी 346 बंधकों को बचा लिया गया है और 33 BLA विद्रोहियों को मार डाला गया है। बयान में कहा गया, ‘पाक सेना ने एयरफोर्स, फ्रंटियर कोर (एफसी) और स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के साथ मिलकर बोलन में ट्रेन पर हमला करने वाले 33 आतंकवादियों को एक रेस्क्यू ऑपरेशन में मार गिराया है और सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, इस हादसे में 21 यात्रियों और चार सैनिकों की मौत हो गई।’

You Might Also Like

गोरखनाथ मंदिर अटैक : मुर्तजा का कुबूलानामा, बोला-मुझे लग रहा था कि मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है…
द्वितीय टेस्ट : मो सिराज के सामने 255 रनों पर सिमटी कैरेबियाई पारी, भारत को पहली पारी में 183 रनों की लीड
समानता मानव अधिकार की आत्मा और अधिकार हमारी साझी जिम्मेदारियां : राष्ट्रपति कोविंद
Asian Games 2023: भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने मंगोलिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 75000 से नीचे फिसला, निफ्टी भी 359 अंक कमजोर
TAGGED:BLAhostage crisisPak PMShahbaz Sharif reached Balochistan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?