1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. पीएम मोदी का 80 करोड़ परिवारों को तोहफा : मुफ्त राशन योजना और 5 वर्षों के लिए बढ़ाई गई
पीएम मोदी का 80 करोड़ परिवारों को तोहफा : मुफ्त राशन योजना और 5 वर्षों के लिए बढ़ाई गई

पीएम मोदी का 80 करोड़ परिवारों को तोहफा : मुफ्त राशन योजना और 5 वर्षों के लिए बढ़ाई गई

0
Social Share

रतलाम, 4 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रतलाम में शनिवार को एक चुनावी रैली में घोषणा की कि गरीबों को मुफ्त राशन की पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दी गई है। इसका दिसम्बर के बाद 80 करोड़ परिवारों को फायदा होगा।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी योजनाओं की पूरे देश में तारीफ हो रही है। कांग्रेस मतलब राज्य में हजारों करोड़ के घोटाले, राज्य में अपराधियों का बोलबाला, राज्य में गरीबों से विश्वासघात, राज्य में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों पर अत्याचार है। भाजपा आपके परिवार के वर्तमान और आपके बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रही है। आपका सपना ही मेरी गारंटी है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है।

‘आने वाले 5 वर्षों तक मेरे 80 करोड़ देशवासियों का चूल्हा जलता रहे, ये मोदी की गारंटी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में पिछले तीन वर्षों से गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। वैसे तो इस योजना का समय एक महीने के बाद पूरा हो रहा है। लेकिन मोदी का निश्चय है कि आने वाले पांच वर्ष के लिए इसे बढ़ाया जाएगा। आने वाले पांच वर्षों तक मेरे 80 करोड़ देशवासियों का चूल्हा जलता रहे, ये मोदी की गारंटी है।’

उन्होंने कहा कि रतलाम की पहचान स्वाद के लिए है। रतलाम आए और रतलामी सेव नहीं खाया तो उसे रतलाम आया माना ही नहीं जाता। जब तीन दिसम्बर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न मनेगा, तो लड्डू के साथ रतलामी सेव भी खूब खाया जाएगा। एमपी में भाजपा के समर्थन में चल रही ये आंधी अद्भुत है।

‘जो लोग दिल्ली में बैठकर गुणा-भाग करते रहते हैं, आज उनका हिसाब बदल जाएगा

पीएम मोदी ने कहा, ‘जो लोग दिल्ली में बैठकर गुणा भाग करते रहते हैं, आज उनका हिसाब बदल जाएगा। अब चर्चा ये नहीं होगी कि कौन जीतेगा, चर्चा ये होगी कि भाजपा 2 तिहाई बहुमत लेगी या 2 तिहाई बहुमत से कम रहेगी। ये भाजपा ही है, जिसने एमपी को एग्रीकल्चर में इतना आगे बढ़ाया। ये भाजपा ही है, जिसने एमपी को रोड और रेल नेटवर्क में इतना आगे बढ़ाया। एमपी में औद्योगिक विकास किया, इसे आधुनिक शिक्षा का हब बनाया। इसलिए एमपी के लोग भाजपा पर अटूट विश्वास करते हैं।’

उन्होंने कहा कि भाजपा पर मध्य प्रदेश का ये भरोसा तब से है, जब देश में भाजपा को बहुत कम लोग जानते थे। आज तो भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। करीब 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। वो भाजपा सरकार ही है, जिसने भारत को विश्व में पांचवें नंबर की आर्थिक शक्ति बना दिया। कोरोना के इतने बड़े महासंकट में भी देश को पिछड़ने नहीं दिया। देश ने चंद्रमा पर अपना झंडा गाड़ा।

भारत के गौरव को नई बुलंदी तक पहुंचाने में एमपी का भी बड़ा योगदान

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भारत के गौरव को नई बुलंदी और नई पहचान मिली है। इसमें मध्य प्रदेश का भी बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए आज लोग कहते हैं कि MP के मन में मोदी है और मोदी के मन में MP है। इसलिए MP कह रहा है – एक बार फिर भाजपा सरकार। देश हो या मध्य प्रदेश कांग्रेस के पास सिर्फ झूठी घोषणाओं का भोंपू ही बच गया है।’

‘कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं, कांग्रेस की घोषणाएं भी फिल्मी हैं

पीएम मोदी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश के विकास के लिए ठोस रोडमैप क्या होगा, ये कांग्रेस को पता तक नहीं है। इतनी दूर की कांग्रेस सोच ही नहीं सकती। कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं। कांग्रेसियों के डॉयलाग फिल्मी हैं। कांग्रेस की घोषणाएं फिल्मी हैं। जब किरदार फिल्मी है, तो सीन तो फिल्मी होगा ही। कांग्रेस के दो नेताओं के बीच, कपड़े फाड़ने का Compitition चल रहा है।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code