hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने सपा पर साधा निशाना, बोले – भ्रष्टाचार का जो इत्र छिड़क रखा था, वह सामने आया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी ने सपा पर साधा निशाना, बोले – भ्रष्टाचार का जो इत्र छिड़क रखा था, वह सामने आया
राजनीतिहिन्दी

पीएम मोदी ने सपा पर साधा निशाना, बोले – भ्रष्टाचार का जो इत्र छिड़क रखा था, वह सामने आया

Vinayak Barot
Last updated: December 28, 2021 5:13 pm
Vinayak Barot
Published: December 28, 2021
Share
SHARE

कानपुर, 28 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूरे हो चुके खंड का लोकार्पण करने के बाद गोविंद नगर स्थित निराला नगर रेलवे ग्राउंड में आयोजित जनसभा में जहां केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘आज मंगलवार है और पनकी वाले हनुमान जी के आशीर्वाद से, आज यूपी के विकास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ रहा है। आज कानपुर को मेट्रो कनेक्टिविटी मिली है। साथ ही बीना रिफाइनरी से भी कानपुर अब कनेक्ट हो गया है। आज उत्तर प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है, वो बीते कालखंड में समय का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में जुटी है।’

डबल स्पीड से काम कर रही डबल इंजन की सरकार

पीएम मोदी ने कहा, ‘हम डबल स्पीड से काम कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है, उसे पूरा करने के लिए हम दिन रात एक कर देते हैं। कानपुर मेट्रो का शिलान्यास हमारी सरकार ने किया, हमारी सरकार इसका लोकार्पण भी कर रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास हमारी सरकार ने किया, हमारी ही सरकार ने इसका काम पूरा किया।’

भ्रष्टाचार का इत्र सामने आया तो उनकी जुबान पर ताला लग गया

प्रधानमंत्री ने किसी का नाम लिए बिना ही समावाजवादी पार्टी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उन्होंने भ्रष्टाचार का इत्र फैलाया था, वह सामने आ गया है। लेकिन उनकी जुबान पर ताला लग गया है। इसकी क्रेडिट लेने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं।

गौरतलब है कानपुर के जिस इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित आवासों पर जीएसटी की छापेमारी में लगभग 200 करोड़ रुपये नगदी, 23 किलोग्राम सोना और 600 किलो चंदन की लकड़ी सहित अन्य सम्पत्तियां जब्त की गई हैं, उसे समाजवादी पार्टी का करीबी बताया जाता है।

Launching key development works in Kanpur. https://t.co/iFUn62ifY6

— Narendra Modi (@narendramodi) December 28, 2021

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 से पहले, यूपी में जितनी मेट्रो चलती थी, उसकी कुल लंबाई थी 9 किलोमीटर। साल 2014 से लेकर 2017 के बीच मेट्रो की लंबाई बढ़कर हुई कुल 18 किलोमीटर। आज कानपुर मेट्रो को मिला दें तो यूपी में मेट्रो की लंबाई अब 90 किलोमीटर से ज्यादा हो चुकी है।

‘इसीलिए यूपी के लोग कह रहे हैं – फर्क साफ है’

उन्होंने कहा, ‘जिस यूपी को कभी अवैध हथियारों वाली गैंग के लिए बदनाम किया गया था, वही उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए डिफेंस कॉरिडोर बना रहा है। इसीलिए यूपी के लोग कह रहे हैं – फर्क साफ है। दशकों तक हमारे देश में ये स्थिति रही कि एक हिस्सा का तो विकास हुआ, दूसरा पीछे ही छूट गया। राज्यों के स्तर पर, समाज के स्तर पर इस असमानता को दूर करना उतना ही जरूरी है। इसलिए हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में पहले जो सरकारें रहीं, उन्होंने माफियावाद का पेड़ इतना फैलाया कि उसकी छांव में सारे उद्योग-धंधे चौपट हो गए। अब योगी जी की सरकार, कानून व्यवस्था का राज वापस लाई है, इसलिए यूपी में अब निवेश भी बढ़ रहा है और अपराधी अपनी जमानत खुद रद करवा कर जेल जा रहे हैं।

You Might Also Like

इशिबा शिगेरु को जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया
लालू राबड़ी के 17 ठिकानों पर सीबीआई का छापा, विरोध में धरने पर बैठे RJD कार्यकर्ता
संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने कहा- उम्मीद है कि भारत में हर किसी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर हमला – ‘जल्दी से एटम बम फोड़ दीजिए, सिर्फ अपने आप को सुरक्षित रखिए’
PM मोदी ने दिल्ली भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा- BPJ दफ्तर मंदिर और देवालय से कम नहीं
TAGGED:akhilesh yadavdouble engine governmentperfume of corruptionpm modipublic meeting in Kanpursamajwadi party
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

પુણે: ભારે વરસાદને કારણે સોસાયટીની દીવાલ ધ્વસ્ત, 4 બાળકો સહીત 15 લોકોના મોત

Revoi
Revoi
June 29, 2019
બેંકોનું ખાનગીકરણ ન કરવા બાબતે પૂર્વ કેન્દ્રીય મંત્રી શરદ પવારનો વડાપ્રધાન મોદીને પત્ર
છત્તીસગઢના કોંગ્રેસી પ્રધાનની વિચિત્ર સલાહ, નેતા બનવું છે તો પકડો કલેક્ટર-એસપીનો કૉલર
राहुल गांधी को राहत,सुल्तानपुर की विशेष कोर्ट ने मंजूर की जमानत, गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला
बेंगलुरु भगदड़ में  मृतकों के परिजनों को अब 25 लाख रुपये का मुआवजा, सीएम सिद्धारमैया ने की घोषणा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?