hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: GPAI समिट में बोले पीएम मोदी – ‘AI पर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत, 21वीं सदी में विकास का Tool भी बन सकता है और तबाह भी कर सकता है’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > GPAI समिट में बोले पीएम मोदी – ‘AI पर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत, 21वीं सदी में विकास का Tool भी बन सकता है और तबाह भी कर सकता है’
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

GPAI समिट में बोले पीएम मोदी – ‘AI पर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत, 21वीं सदी में विकास का Tool भी बन सकता है और तबाह भी कर सकता है’

Vinayak Barot
Last updated: December 12, 2023 9:21 pm
Vinayak Barot
Published: December 12, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। यहां 21वीं सदी में विकास का सबसे बड़ा Tool भी बन सकता और तबाही का कारक भी बन सकता है। वह राष्ट्रीय राजधानी में कृत्रिम मेधा पर वैश्विक साझेदारी सम्मेलन (GPAI समिट) के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा, ‘कृत्रिम मेधा पर हमें बहुत सावधानी से चलना होगा। डीप फेक का चैलेंज पूरी दुनिया के सामने है। साइबर सिक्योरिटी, डेटा थेफ्ट, आतंकियों के हाथ में AI टूल्स के आने का भी बहुत बड़ा खतरा है। AI 21वीं सदी में विकास का सबसे बड़ा टूल बन सकता है और 21वीं सदी को तबाह करने में भी सबसे बड़ी भूमिका निभा सकता है।’

Deepfake का challenge आज पूरी दुनिया के सामने है

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘Deepfake का challenge आज पूरी दुनिया के सामने है। हमें AI के ethical use के लिए मिलकर global framework तैयार करना होगा। एआई के नैतिक इस्तेमाल के लिए वैश्विक रूपरेखा बनाने की जरूरत है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत एआई का उपयोग करके स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव लाने पर काम कर रहा है। एआई सतत विकास में भूमिका निभा सकता है। भारत कृत्रिम मेधा के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है।’

‘AI सिर्फ नई Technology नहीं, World wide movement बन गई है‘

उन्होंने कहा, ‘AI सिर्फ एक नई Technology ही नहीं है। ये World wide movement बन गई है। इसलिए हम सभी का मिलकर काम करना आवश्यक है। Al transformative तो है ही, लेकिन ये हम पर है कि हम इसे ज्यादा से ज्यादा transparent बनाएं। अगर हम इस्तेमाल हो रहे Data और algorithms को, transparent और free from bias बना सके तो ये एक अच्छी शुरुआत होगी।’

उन्होंने कहा, ‘हमें दुनिया को यकीन दिलाना होगा ​कि AI उनके लाभ के लिए है, उनके भले के लिए है। हमें दुनिया के विभिन्न देशों को ये भी विश्वास दिलाना होगा कि इस Technology की विकास यात्रा में किसी को भी पीछे नहीं छोड़ा जाएगा। AI पर विश्वास तब बढ़ेगा, जब AI से जुड़े Ethical, Economic और social concern पर ध्यान दिया जाएगा।’

You Might Also Like

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी- चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमलों से भारतीय टर्मिनल सुरक्षित
गुजरात : जूनागढ़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची NDRF टीम, चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
इशुदान गढ़वी ने गुजरात एग्जिट पोल को नकारा, ‘आप’ को 100 से ज्यादा सीटें मिलने का किया दावा
केजरीवाल का दावा- सात विधायकों को ‘आप’ छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई
बिहार के सभी मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक, सीएम नीतीश से अमीर हैं उनके पुत्र निशांत
TAGGED:21st Centurybe very careful on AIGPAI Summitpm moditool of development as well as destroy
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?