hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुवाहाटी में बोले पीएम मोदी- ‘हम एक ही मंत्र को लेकर जिए हैं, वो है – भारत माता की जय!’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > गुवाहाटी में बोले पीएम मोदी- ‘हम एक ही मंत्र को लेकर जिए हैं, वो है – भारत माता की जय!’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

गुवाहाटी में बोले पीएम मोदी- ‘हम एक ही मंत्र को लेकर जिए हैं, वो है – भारत माता की जय!’

Revoi Editor
Last updated: February 14, 2026 6:50 pm
Revoi Editor
Published: February 14, 2026
Share
SHARE

गुवाहाटी, 14 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां कहा कि भाजपा सरकार असम का चौतरफा विकास कर रही है। उत्तर-पूर्व सरकार की प्राथमिकता है और इसके विकास के लिए समर्पित है जबकि कांग्रेस ने इस क्षेत्र को नजरअंदाज किया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला – ‘हमारा विश्वास संगठन में है’

चुनावी वर्ष में तीसरी बार असम दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने राजधानी एक जनसभा को करते हुए कहा, ‘आज भाजपा जहां पहुंची है, उसका श्रेय यदि किसी को मिलता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है। हमारा विश्वास संगठन में है। हम राष्ट्रजीवन में परिवर्तन का आधार संगठन की शक्ति मानते हैं। इसलिए, इतनी बड़ी संख्या में जमीन की जड़ों से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं के दर्शन करना बहुत बड़ा सौभाग्य है। हम लोग एक ही मंत्र को लेकर जिए हैं, हम लोग एक ही मंत्र को साकार करने के लिए अपने आप को खपा रहे हैं। वो मंत्र है – भारत माता की जय!’

पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद उत्तर-पूर्व के 125 से अधिक महान व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। ये दिखाता है कि असम और उत्तर-पूर्व की धरती का सामर्थ्य कितना बड़ा है। नार्थ-ईस्ट का यही सामर्थ्य अब विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है। उन्होंने कहा, ‘मां कामाख्या की असम पर, असमवासियों पर, देश पर और देशवासियों पर बहुत कृपा रही है। उनके आशीर्वाद से असम ने राष्ट्ररक्षा और देश की स्वतंत्रता एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली अनेक संतानें दी हैं।

जिस नार्थ-ईस्ट को कांग्रेस ने नजरअंदाज किया, हम उसकी भक्तिभाव से सेवा कर रहे’

केंद्रीय बजट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘अभी कुछ दिन पहले ही देश का बजट आया है। बजट के बाद असम का और नार्थ-ईस्ट का मेरा ये पहला दौरा है। जिस नार्थ-ईस्ट को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया, हम उस नार्थ-ईस्ट की भक्तिभाव से सेवा कर रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी है। इस वर्ष का बजट… अष्टलक्ष्मी के लिए BJP-NDA के विजन को और मजबूती देने वाला है।’

विकास परियोजनाओं के लिए असम को 11 वर्षों में केंद्र से 5.50 लाख करोड़ से अधिक मिले

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय असम को टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे। अब भाजपा सरकार में असम को कांग्रेस सरकार के मुकाबले पांच गुना ज्यादा रुपये मिल रहे हैं। यदि पिछले 11 वर्ष की बात करें तो असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से 5.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं। बजट में बहुत अधिक फोकस नार्थ-ईस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है। इस बार असम को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। कांग्रेस के समय असम को कैसे पाई-पाई के लिए तरसा कर रखा जाता था। वो आपको भलीभांति याद होगा।’

बजट में नार्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती दी गई

पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष के बजट में नार्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती देने का काम किया गया है। कनेक्टिविटी बढ़ती है तो रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। इसलिए असम को हाईवे और अन्य रोड प्रोजेक्ट्स के लिए हजारों करोड़ रुपये देना तय हुआ है। बजट में जो घोषणा हुई है, उससे असम में पर्यटन का भी विस्तार होगा।

उन्होंने कहा, ‘अभी आपने देखा होगा कि परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम गुवाहाटी में हुआ था। हमने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर विद्यार्थियों से चर्चा की थी. आने वाले समय में ब्रह्मपुत्र पर ऐसे ही रिवर टूरिज्म को और बढ़ाया जाएगा।’

पुलवामा हमले में जान गंवाने वालों को नमन किया

पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज ही पुलवामा हमले की बरसी है। मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, वो पूरी दुनिया ने देखा है। अभी आपने भारत की ये शक्ति ऑपरेशन सिंदूर में भी देखी है।’

कांग्रेस की खूब लानत मलानत की

उन्होंने जनसमूह से सवालिया अंदाज में कहा, ‘लेकिन, मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्या कभी कांग्रेस में देशहित के लिए इतनी हिम्मत के साथ फैसले करने की ताकत थी क्या? वो ज्यादा से ज्यादा बयान दे सकते हैं। जो कांग्रेस भारत को राष्ट्र मानने से भी इनकार करती हो… जो सवाल करते हैं कि मां भारती क्या होती है, जो मां भारती के नाम तक से परहेज करती हो, जो मां भारती के प्रति जरा सा सम्मान तक नहीं दिखाते, वो कांग्रेस कभी भारत का भला नहीं कर सकती।’

पीएम मोदी ने कहा कि आज की कांग्रेस हर उस विचार… हर उस आतंकी को कंधे पर बैठाती है… जो देश का बुरा सोचता है। जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं… जो लोग, उत्तर-पूर्व को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं… वो कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं।

आज की कांग्रेस फिर देश को बांटने में लग गई है

उन्होंने कहा कि आजादी के समय मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा कराया। अब आज की कांग्रेस, मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस यानी MMC बनकर फिर देश को बांटने में लग गई है। इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना है और असम की जनता को भी सावधान करना है।

You Might Also Like

म्यांमार की सैनिक सरकार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति का प्रस्ताव अस्वीकार किया
पीएम मोदी ने जी-20 विदेश मंत्रियों के सम्मेलन का किया शुभारंभ- भारतीय सभ्यता, लोकाचार से प्रेरणा ले G-20
कोलंबिया: राष्ट्रपति उम्मीदवार उरीबे के सिर पर मारी गई गोली, चुनावी रैली को कर रहे थे संबोधित
श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नावों को किया जब्त
पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक, महागठबंधन के साथी जीतन राम मांझी को निमंत्रण नहीं
TAGGED:Bharat Mata ki JaiPM Modi in GuwahatiWe have lived with only one mantra
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?